राशिफल
Today Horoscope, 11 March 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइये देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
संपत्ति से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा. दिन के दूसरे पहर में अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. आज आप खाली वक्त का सदुपयोग करेंगे. सेहत को लेकर सतर्क रहें.
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपको कुछ रचनात्मक कार्य करना चाहिए. वाहन लेने की योजना बना सकते हैं. परिवार के किसी सदस्य के सहयोग से धन लाभ होने की संभावना है.
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा. अविवाहित लोगों को आज संध्याकाल में पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाना चाहिए. सेहत पर ध्यान दें. चिंता करने से बचें.
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज के दिन कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की संभावना है. व्यापार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता आएगी. संतान की शिक्षा पर ध्यान दें.
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
बिना बात के झगड़े हो सकते हैं. किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से धन लाभ हो सकता है. मनोरंजन पर आवश्यकता से अधिक समय जाया न करें. जीवन का आनंद लेंगे.
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
परिवार के साथ खुशनुमा पल गुजारेंगे. मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं. किसी लोहे की वस्तु से चोट लगने की संभावना है. नाक से संबंधित समस्या हो सकती है.
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा. किसी पुराने वाहन से चोट लगने की आशंका है. दिन के दूसरे पहर में धन लाभ होने की संभावना है. क्रोध से बचें.
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी. परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की संभावना बन रही है. दिन के दूसरे पहर में यात्रा के योग बन रहे हैं. अधिक पानी वाली जगहों पर जाने से बचें.
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको वाहन से सतर्क रहना होगा. रात में सुंदरकांड का पाठ करें. परेशानियों को सकारात्मक तरीके से हल करेंगे. इलेक्ट्रॉनिक सामान का उपयोग करते समय सावधानी बरतें.
इसे भी पढ़ें: Sheetla Saptami date 2023: इस दिन है शीतला सप्तमी, इस उपाय से नहीं लगती संतान को कोई बुरी नजर, लगता है बासी खाने का भोग
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
धन के मामले में आज आपको सतर्क रहना होगा. व्यापार में कोई नया उद्यम शुरु कर सकते हैं. ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिल सकता है. मन में किसी तरह की शंका को जगह न दें.
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे. दिन के दूसरे पहर में खान पान में अधिकता हो सकती है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कानूनी मामलों में फंसने की आशंका है.
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको किसी पुराने मामले में सफाई देनी पड़ सकती है. नया मकान लेने के योग बन रहे हैं. जीवनसाथी से बिना बात बहस हो सकती है. दोपहर में सिर दर्द की समस्या होने की संभावना है.
Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में डिस बैटल के दौरान रीति तिवारी और…
Samastipur Bihar Viral Video: समस्तीपुर के जगतसिंहपुर गांव में फोटो ले रही एक लड़की से…
Asian Games 2026 में सतनाम सिंह और सलमान खान की भारतीय जोड़ी ने पुरुषों के…
Ganesh Visarjan 2026: इस साल 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणेश विसर्जन…
Bank Strike 2026 के बीच 27 सितंबर को बैंक खुलेंगे. 28 से 30 सितंबर तक…
Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग…