आस्था

44 घंटे जागे रहेंगे महाकाल! साल में सिर्फ एक बार होता है ये चमत्कार, नोट कर लें तारीख

Ujjain Mahakal Shiv Navratri 2026: विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में शिव विवाह के उत्सव यानी शिव नवरात्रि (Shiv Navratri) की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. 6 फरवरी से शुरू होकर 16 फरवरी तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर उज्जैन नगरी शिवमय हो गई है. इस बार भक्तों के लिए सबसे खास दिन 16 फरवरी रहेगा, जब वर्ष में केवल एक बार होने वाली दोपहर की भस्मारती (Noon Bhasma Aarti) की जाएगी.

रोज बदलेगा बाबा का स्वरूप (Baba Mahakal Shringar)

पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि 6 फरवरी को कोटेश्वर महादेव के पूजन के साथ उत्सव का शंखनाद होगा. पहले दिन बाबा महाकाल का भांग और चंदन से विशेष श्रृंगार किया जाएगा. इसके बाद अगले 9 दिनों तक भगवान निराकार से साकार रूप धारण करेंगे.

शेषनाग, घटाटोप, मनमहेश, उमा-महेश, छबीना, होलकर और शिव तांडव स्वरूपों में बाबा भक्तों को दर्शन देंगे. इस दौरान देश की सुख-समृद्धि के लिए 11 ब्राह्मणों द्वारा प्रतिदिन लघु रुद्र और एकादश-एकादशनी रुद्रपाठ किया जाएगा.

दिन में होगी बाबा की भस्मारती

आमतौर पर महाकाल की भस्मारती तड़के सुबह (ब्रह्म मुहूर्त) होती है. लेकिन साल में सिर्फ एक दिन, महाशिवरात्रि के अगले दिन (16 फरवरी को), यह आरती दोपहर 12 बजे होती है. 15 फरवरी (महाशिवरात्रि) को बाबा को फलों, फूलों और सप्तधान्य से बना भव्य सेहरा बांधा जाएगा. 16 फरवरी को सेहरा उतारने के बाद दोपहर 12 बजे भस्मारती होगी, जिसके साथ ही शिव नवरात्रि का समापन होगा.

44 घंटे नहीं बंद होंगे दरवाजे

महाशिवरात्रि (15 फरवरी) पर भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन (Mahakal Temple Ujjain) ने बड़ा फैसला लिया है. मंदिर के पट लगातार 44 घंटे खुले रहेंगे. देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु रात-दिन कभी भी सुगमता से दर्शन कर सकेंगे. मंदिर के शिखर की धुलाई और कोटितीर्थ कुंड की सफाई का काम युद्धस्तर पर जारी है. जो भक्त भीड़ के कारण दर्शन नहीं कर पाएंगे, वे 18 फरवरी को पंचमुखुटा दर्शन का लाभ ले सकते हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्‍वर शिवजी…

2 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

33 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

41 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

44 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

45 minutes ago