आस्था

माता वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा अस्थाई रूप से रोकी गई, खराब मौसम की वजह से प्रशासन ने लिया फैसला

Vaishno Devi Amarnath Yatra Update: अगर आप अगले कुछ दिनों में माता Vaishno Devi या बाबा बर्फानी के दर्शन की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. जम्मू-कश्मीर में लगातार खराब हो रहे मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए माता वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा दोनों को ही 19 जुलाई से अस्थाई रूप से रोक दिया गया है. प्रशासन का कहना है कि जब मौसम सामान्य हो जाएगा और यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाएंगे तभी इन्हें दोबारा शुरू किया जाएगा.

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद फैसला

मौसम विभाग ने 19 से 23 जुलाई के बीच पूरे जम्मू-कश्मीर में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है. इसी चेतावनी को भांपते हुए प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है. जम्मू के प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ किया है कि तीर्थयात्रियों की भलाई और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. इसी वजह से माता वैष्णो देवी की यात्रा को कुछ समय के लिए थामने का निर्णय लिया गया है.

प्रशासन ने देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे फिलहाल अपनी यात्रा टाल दें और अगले आदेश का इंतजार करें. साथ ही, किसी भी तरह की अफवाहों से बचने के लिए केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें.

अमरनाथ यात्रा के दोनों रूट भी बंद

वैष्णो देवी के साथ-साथ अमरनाथ यात्रा पर भी मौसम की मार पड़ी है. कश्मीर प्रशासन ने जानकारी दी है कि 19 जुलाई से पहलगाम और बालटाल दोनों ही मार्गों से अमरनाथ यात्रा को अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है. सिर्फ इतना ही नहीं जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से भी श्रद्धालुओं के किसी भी नए जत्थे को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर अंशुल गर्ग ने बयान जारी कर बताया कि मौसम की स्थिति और रास्तों की सुरक्षा की पूरी समीक्षा करने के बाद ही यात्रा बहाल करने पर कोई फैसला होगा.

ये भी पढ़ें- पूजा घर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना छा जाएगी कंगाली!

3.76 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

आंकड़ों की बात करें तो इस साल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भक्तों में भारी उत्साह देखा गया है. मौजूदा सीजन में अब तक 3.76 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र गुफा में मत्था टेक चुके हैं. फिलहाल मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और पल-पल की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. यात्रा दोबारा कब शुरू होगी इसकी ताजा जानकारी प्रशासन के आधिकारिक माध्यमों से जल्द ही साझा की जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

20 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

30 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

31 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

58 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

1 hour ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago