शुक्र-गोचर 2024.
Venus Transit in Capricorn Horoscope: धन, ऐश्वर्य और सुख के दाता शुक्र देव शनि की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शुक्र देव 2 दिसंबर 2024 को सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस स्थिति में 28 दिसंबर तक रहेंगे. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मकर राशि का स्वामी शनि ग्रह है. ऐसे में ज्योतिष की गणना के अनुसार, शुक्र के शनि की राशि में जाने से तीन राशि वालों का भाग्य चमक सकता है. आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किन-किन राशियों के नाम शामिल हैं.
धन के कारक शुक्र ग्रह का शनि की राशि में जाना इस राशि के लिए बेहद शुभ और अनुकूल रहने वाला है. शुक्र गोचर की अवधि में आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. साथ ही साथ नौकरी और व्यापार में खास तरक्की देखने को मिलेगी. इसके अलावा व्यापार को लेकर छोटी-मोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है जो कि लाभकारी साबित होगी. आर्थिक स्थिति पहले से और अच्छी होगी. धन-संचय करने में कामयाब होंगे. प्रेम-संबंध में सुधार होगा. पार्टनर के साथ मधुर संबंध बनेंगे.
शुक्र का शनि की राशि में प्रवेश करना कन्या राशि के लिए मंगलकारी साबित होगा. इस दौरान नौकरी और कारोबार में खूब तरक्की मिलेगी. व्यापार करने वाले निवेश के माध्यम से अच्छा खासा धन अर्जित करेंगे. धन की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. व्यापार में विस्तार होगा. पूर्व में किए हुए निवेश का लाभ मिलेगा. शुक्र-गोचर के दौरान स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याओं का अंत होगा.
शुक्र का गोचर कुंभ राशि के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है. इस दौरान किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे. कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी. इस दौरान बैंक बैलेंस बढ़ सकता है. फिजूलखर्ची में कमी आएगी. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. दांपत्य जीवन में लाइफ पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा. संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा. छात्रों को खुशखबरी मिल सकती है. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के प्रबल योग हैं.
यह भी पढ़ें: 2025 में राहु चाल बदलकर संवारेंगे इन राशि वालों की तकदीर, होगी जबरदस्त तरक्की
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…