राशिचक्र और शुक्र देव.
Venus Transit in Leo 2024 Horoscope: धन, ऐश्वर्य, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन का कारक ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र की गणना अनुसार, शुक्र ग्रह 31 जुलाई को कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेगा. सिंह राशि में शुक्र की मौजूदगी 24 अगस्त तक रहने वाली है. ऐसे में शुक्र गोचर के 25 दिन राशिचक्र की तीन राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी साबित होगा. आइए वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि शुक्र का राशि परिवर्तन किन तीन राशियों के लिए भाग्यवर्धक और लाभकारी रहेगा.
शुक्र का सिंह राशि में परिवर्तन मेष राशि के लिए बेहद अनुकूल साबित होने वाला है. शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से व्यापार और नौकरी में कई लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे. चूंकि, शुक्र दांपत्य जीवन का भी कारक है, इसलिए शुक्र का यह गोचर मेष राशि से जुड़े लोगों के वैवाहिक जीवन को भी प्रभावित करेगा. शुक्र गोचर के परिणामस्वरूप वैवाहिक जीवन में लाइफ पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा. साथ ही शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली बनी रहेगी. इस दौरान कार्यस्थल पर किए गए कठिन मेहनत का शुभ लाभ मिलेगा. व्यापार करने वालों को आमदनी के कई नए स्रोत बनेंगे. वहीं, लव लाइफ में पार्टनर का साथ मिलेगा. नौकरी की तलाश करने वालों को मनोनुकूल अवसर प्राप्त होगा.
शु्क्र का यह राशि परिवर्तन मिथुन राशि से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है. शुक्र गोचर की पूरी अवधि में धन लाभ के कई खास अवसर प्राप्त होंगे. वैवाहिक जीवन में रोमांस बना रहेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आर्थिक जीवन सुदृढ़ होगा. करियर में जबरदस्त तरक्की होगी. बिजनेस में जमकर धन लाभ होगा. अविवाहित जातकों की शादी पक्की हो सकती है. स्वास्थ्य अनुकूल रहने वाला है.
शुक्र का यह राशि परिवर्तन सिंह राशि में ही होगा. ऐसे में सिंह राशि से संबंधित लोगों को शुक्र देव की कृपा प्राप्त होगी, जिसके परिणामस्वरूप आर्थिक जीवन सुदृढ़ होगा. नौकरीपेशा वालों को कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ेगी. साथ ही जॉब में प्रमोशन का भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से शादीशुदा जिंदगी खुशहाल नजर आएगी.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…