दुनिया

Presidential Election 2024: क्रिप्टोकरेंसी को लेकर ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- अगर राष्ट्रपति बना तो अमेरिका को…

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और राष्ट्रपति चुनावों के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने प्रण लिया है कि यदि वो निर्वाचित होते हैं तो देश को दुनिया की क्रिप्टो राजधानी और बिटकॉइन महाशक्ति बनाऐंगे. उन्होंने नए उद्योग की संभावनाओं को खोलने के लिए एक योजना भी पेश की.

क्रिप्टोकरेंसी नीति तैयार करने का वादा

पूर्व राष्ट्रपति ने कई महत्वपूर्ण वादे किए. उन्होंने कहा कि वे एक सलाहकार परिषद नियुक्त करेंगे जो उनके प्रशासन की क्रिप्टोकरेंसी नीति तैयार करेगी. इसके अलावा, उन्होंने सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) के वर्तमान प्रमुख गैरी जेन्सलर को हटाने की बात कही. उन्होंने यह भी वादा किया कि डार्क-नेट प्लेटफॉर्म पर सिल्क रूट मार्केट चलाने वाले जेल में बंद अमेरिकी व्यक्ति की उम्र कैद की सजा में बदलाव कर उसे रिहा कराएंगे.

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले क्रिप्टोकरेंसी को ‘फ्रॉड’ कहा था, लेकिन अब वे इसके समर्थन में आ गए हैं. उन्होंने हाल ही में टेनेसी के नैशविले में उद्योग के वार्षिक सम्मेलन में एक भाषण में कहा था कि बिटकॉइन (क्रिप्टो करेंसी) एक ऐसी चीज है जो लोगों को स्वतंत्र बनाती है, उन्हें सरकार के दबाव से मुक्त करती है. क्रिप्टोकरेंसी एक नए युग की शुरुआत है और इसके महत्व को समझना जरूरी है.

अमेरिका को बिटकॉइन महाशक्ति बनाएंगे- ट्रंप

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं अपनी योजना पेश कर रहा हूं, जिससे अमेरिका क्रिप्टोकरेंसी का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा और बिटकॉइन का सबसे बड़ा उपयोगकर्ता देश होगा. यह योजना अमेरिका को दुनिया की बिटकॉइन महाशक्ति बनाएगी.”

यह भी पढ़ें- “दांव पर लगा है अमेरिका का भविष्य”, बाइडेन बोले- अमेरिका में राजा और तानाशाह शासन नहीं करते

उन्होंने आगे कहा, “हम इसे पूरा करेंगे. क्रिप्टोकरेंसी भविष्य को आकार देने वाली है. मैं चाहता हूं कि यह अमेरिका में बनाई जाए. हम अमेरिका को इसका केंद्र बनाएंगे. यही होने जा रहा है और आप मुझ पर गर्व महसूस करेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

31 seconds ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

16 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

31 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

50 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago