आस्था

Mokshada Ekadashi 2024: दिसंबर में कब है मोक्षदा एकादशी, जानें डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और महत्व

Mokshada Ekadashi 2024 Date Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में मोक्षदा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है. मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहा जाता है. यह एकादशी मोक्ष प्राप्ति के लिए अत्ंयत खास मानी गई है. कहते हैं कि इस एकादशी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था. इसलिए इस दिन गीता जयंती (Gita Jayanti 2024) भी मनाई जाती है. वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस साल मोक्षदा एकादशी 11 दिसंबर को है. मोक्षदा एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि और महत्व जानिए.

मोक्षदा एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त

दृक पंचांग के अनुसार, इस साल मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाएगी. एकादशी तिथि की शुरुआत 10 दिसंबर को तड़के 3 बजकर 42 मिनट पर शुरू होगी. जबकि, एकादशी तिथि की समाप्ति 11 दिसंबर को देर रात 1 बजकर 09 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, मोक्षदा एकादशी 11 दिसंबर को मनाई जाएगी और इस दिन व्रत भी रखा जाएगा.

मोक्षदा एकादशी 2024 व्रत-पारण समय

मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण गुरुवार 12 नवंबर को किया जाएगा. इस दिन सुबह 7 बजकर 2 मिनट से लेकर 9 बजकर 14 मिनट के बीच पारण किया जा सकता है. पारण तिथि के दिन द्वादशी तिथि सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी.

मोक्षदा एकादशी 2024 पूजन विधि

पौराणिक मान्यता के अनुसार, मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के कृष्ण अवतार की पूजा का विधान है. ऐसे में इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र पहने. इसके बाद व्रत का संकल्प लें. घर जहां भगवान की पूजा करनी हो वहां पर एक चौकी बिछाकर उस पर पीले रंग का वस्त्र बिछाएं. इतना करने के बाद उस पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करें. इसके बाद भगवान विष्णु को फल, मिठाई और पंचामृत अर्पित करें और श्रीकृष्ण के मंत्र का जाप करें. इस दिन गीता के 11वें अध्याय का पाठ करें. पूजन के अंत में मनोकामना की पूर्ति के लिए भगवान से प्रार्थना करें.

Dipesh Thakur

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

1 hour ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

4 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

5 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago