DREAM SECRET
Dream Secret: हिंदू धर्म में हर चीज की अपनी अलग मान्यता होती है। चाहे फिर वह पूजा- पाठ हो या फिर रात में देखा गया सपना. जिस तरह से हर पूजा- पाठ का कोई ना कोई विशेष मतलब जरुर होता है उसी प्रकार हिंदू धर्म में स्वप्न का महत्व बताया गया है. शास्त्रों का मानना है कि कुछ सपने भविष्य की खुशहाली की दस्तक होते हैं, जिन्हें गुप्त रखने पर ही उनका पूरा फल मिलता है. कुछ सपने ऐसे भी होते है जो आने वाली विपत्ति का आभास करा देते है. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे पांच सपने के बारे में बताएंगे, जिन्हें किसी को भी नहीं बताना चाहिए वरना उनका पूरा फल नहीं मिलता है.
1. सपने में भगवान दिखना
अगर आपको सपने में किसी देवी-देवता या अपने ईष्ट देवता के दर्शन हुए हैं, तो सपना आप किसी को ना बताएं. सपने में ईश्वर का दिखना शुभ संकेत होता है, जीवन सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. सपने में ईश्वर के दिखने का अर्थ होता है कि जल्द ही आपको किसी बड़े कार्य में सफलता मिलने वाली है.
2. सपने में माता-पिता द्वारा पानी पिलाना
अगर आप सपने में देखते हैं कि आपके माता-पिता आपको पानी पिला रहे हैं, तो यह सपना आपके लिए बेहद शुभ है. करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए संकेत है. इस तरह के सपने को छिपाना बेहतर है, शेयर करने से इसका प्रभाव कम हो जाता है.
यह भी पढ़ें: ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी पर मां लक्ष्मी की कृपा, दोपहर में राहुकाल से बचाव जरूरी; जानें आज के शुभ मुहूर्त
3. सपने में धन दिखना
सपने में धन देखना बेहद शुभ होता है, खासकर चांदी के सिक्के या धन से भरा हुआ कलश दिखाई देना साक्षात मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत है. इसका अर्थ होता है कि आप पर मां लक्ष्मी की खूब कृपा होने वाली है. आर्थिक तंगी दूर होने और व्यापार में लाभ मिलने वाला है.
4. संकटों का अंत होने वाला
यदि आपको सपने में सफेद गाय दिखती है तो यह सपना आपके बेहद शुभ है. हिंदू धर्म में गाय को बेहद शुभ माना जाता है ऐसे में अगर आपको सपने में गाय दिखती है तो उसका मतलब है कि जीवन में संकटों का अंत होने वाला है. इस तरह के सपने को किसी के साथ भी शेयर नहीं करना चाहिए.
5. सपने में खुद को मरा हुआ देखना
वैसे तो मौत की खबर बुरी खबर ही होती है, लेकिन स्वप्न शास्त्र में खुद की मृत्यु देखना बेहद शुभ माना गया है. अगर आप सपने में खुद को मरा हुआ देखते हैं तो यह आपकी आयु वृद्धि, किसी पुरानी बीमारी से मुक्ति और रुके हुए कार्यों के पूरा होने का संकेत देता है.
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…