खेल

3 मैच, 3 डक: भारत का विस्फोटक ओपनर क्यों खामोश? क्या हुआ अभिषेक को, जर्सी नंबर का गणित या ‘सूर्य’ का असर

Abhishek Sharma 3 ducks: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में टीम इंडिया अपना चौथा मुकाबला नीदरलैंड्स (India vs Netherlands) के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेल रही है. कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे.

हालांकि, भारतीय पारी की शुरुआत झटके के साथ हुई. तीसरी ही गेंद पर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) अपना विकेट गंवा बैठे और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इससे पहले भी वह पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ मुकाबलों में शून्य पर आउट हो चुके थे.

लगातार तीन मैचों में डक पर आउट होने के बाद फैंस के मन में सवाल उठने लगे हैं. टीम का विस्फोटक ओपनर अब तक पूरे टूर्नामेंट में रन नहीं बना सका है. आखिर अभिषेक की इस खराब फॉर्म के पीछे क्या वजह है? आइए समझते हैं.

जर्सी नंबर का गणित है वजह? (Why Abhishek Sharma is getting out)

अपने तीसरे मुकाबले में बल्लेबाजी के लिए उतरने से पहले अभिषेक शर्मा ने जर्सी बदलकर सभी का ध्यान खींचा. पहले वे गेंदबाज अर्शदीप सिंह की नंबर 2 वाली जर्सी में नजर आए, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने नंबर 73 की जर्सी पहन ली, जो मोहम्मद सिराज की है और मैदान में बैटिंग के लिए उतरे.

मैच के कमेंटेटर ने भी इस बदलाव पर चर्चा की. उन्होंने 7 और 3 को जोड़कर 10 बताया और इसे ‘सूर्य देव’ का अंक बताते हुए मजेदार अंदाज में विश्लेषण किया. सोशल मीडिया पर भी जर्सी नंबर को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं.

हालांकि, जर्सी का यह गणित अभिषेक के लिए मैदान पर काम नहीं आया. नीदरलैंड के गेंदबाज आर्यन दत्त ने उन्हें डक पर आउट कर दिया और वे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.


ये भी पढ़ें: ICC T20 Ranking: टीम इंडिया का जलवा बरकरार; ईशान किशन ने लगाई लंबी छलांग; अभिषेक शीर्ष पर बरकरार


ICC T20 रैंकिंग में पहला नबंर (ICC T20 rankings)

गौरतलब है कि ICC रैंकिंग में ओपनर अभिषेक शर्मा ने पिछली बढ़त के दम पर अभी भी आईसीसी पुरुष टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में अपना नंबर-1 का पायदान सुरक्षित रखा है. वहीं, टीम के उनके साथी ईशान किशन ने भी कमाल कर दिया है. ईशान ने रैंकिंग में 17 पायदानों की छलांग लगाई है और अब वो दुनिया के टॉप-10 बल्लेबाजों में 8वें नंबर पर आ गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

11 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

14 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

28 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

33 minutes ago

भारत की झोली में सातवां गोल्ड, चीन को हराकर महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…

37 minutes ago

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

51 minutes ago