खेल

क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर! अभिषेक शर्मा अचानक अस्पताल में भर्ती; क्या टीम इंडिया में होगा बदलाव?

Abhishek Sharma hospitalised: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को दूसरा मैच खेलने से पहले बड़ा झटका लगा है. दरअसल, टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है. दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ अगले मुकाबले के लिए उनकी उपलब्धता संदिग्ध है. सूत्र बताते हैं कि वे अमेरिका वाले मैच से पहले ही बीमार थे. 7 फरवरी के ओपनर के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई.

बता दें कि मुंबई में तेज बुखार आने पर उन्हें ड्रिप्स चढ़ाई गईं थी. मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में टीम के पहले ट्रेनिंग सेशन में अभिषेक नजर नहीं आए. वहीं आधिकारिक बयान में उनकी सेहत पर बात करते हुए “पेट खराब” बताया गया लेकिन अंदरूनी खबर है कि वे गंभीर पेट के संक्रमण से जूझ रहे हैं. हालांकि इसको लेकर सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने कहा है कि ‘अभी भी पेट में दिक्कतें हैं लेकिन उम्मीद है दो दिन में ठीक हो जाएंगे.’

अभिषेक शर्मा को क्या हुआ?

भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा पेट में गंभीर संक्रमण के कारण दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसके चलेते नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को उनका खेलना मुमकिन नहीं लग रहा है. बताते चलें कि अमेरिका वाले पहले मैच से ही वह बीमार चल रहे थे. जिसके बाद मुंबई में तेज बुखार आने पर ड्रिप्स चढ़ाई गईं. मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम के ट्रेनिंग सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया.आधिकारिक बयान में “पेट खराब” बताया गया लेकिन सूत्रों के अनुसार संक्रमण गंभीर है.

 

ट्रेनिंग सेशन में नहीं हुए शामिल

पेट में दिक्कत के कारण मंगलवार को हुए ट्रेनिंग सेशन में भी अभिषेक शर्मा शामिल नहीं हुए थे. उनकी हेल्थ के बारे में बात करते हुए टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन ने कहा कि अभिषेक शर्मा को अभी भी पेट में दिक्कत है. 12 फरवरी को टीम इंडिया का नामीबिया के साथ मैच है. इस मैच में वह खेलेंगे या नहीं इस पर सहायक कोच ने कहा था कि हमें उम्मीद है कि अभिषेक मैच तक उपलब्ध हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: कौन है वो मुस्लिम शख्स? जिसके चलते हो पा रहा भारत-पाकिस्तान मैच; पर्दे के पीछे कर दिया ये बड़ा खेल

क्या इंडियन टीम में होगा बदलाव?

अभिषेक शर्मा की खराब हेल्थ के बाद कोई नया अपडेट नहीं आया है और नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी के मुकाबले में उनका खेलना मुश्किल दिख रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेट की समस्या से वे अब ठीक हो रहे हैं लेकिन गुरुवार के मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया. अगर यही सिलसिला रहा तो उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर की टीम में वापसी मजबूत मानी जा रही है.

बता दें कि असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने मंगलवार को बताया कि ‘वॉशिंगटन सुंदर कल जॉइन कर चुके हैं और आज प्रैक्टिस करेंगे. अभिषेक को अभी भी पेट में दिक्कत है लेकिन उम्मीद है कुछ दिनों में फिट हो जाएंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

4 minutes ago

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

9 minutes ago

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

22 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

26 minutes ago

CBI के बाद अब ED का शिकंजा! ओड़िशा SI भर्ती फर्जीवाड़े में 10 ठिकानों पर रेड, कई फर्जी कंपनियां बेनकाब

Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…

37 minutes ago

अंबानी पर भड़ास, राहुल को ‘थैंक यू’ और अब बीजेपी पर वार, क्या भारत में उथल-पुथल मचाना चाहते हैं मस्क?

एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार को लेकर विवाद…

44 minutes ago