खेल

KKR के युवा खिलाड़ी पर गिरी गाज, ‘Obstructing the Field’ विवाद के बाद IPL ने ठोका भारी फाइन

Angkrish Raghuvanshi IPL Controversy: रविवार (26 अप्रैल) को IPL के 19वें सीजन के 38वें मुकाबले में पहली बार सुपर ओवर देखने को मिला. लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इकाना स्टेडियम में यह मैच खेला गया. इस मैच में कई चीजें इस सीजन में पहली बार हुईं, चाहे वह सुपर ओवर हो या ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के चलते बल्लेबाज को आउट दिए जाने का फैसला.

हालांकि, अब इस पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. KKR के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) पर IPL ने बड़ी कार्रवाई की है. IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के चलते उन पर मैच फीस का 20% जुर्माना ठोका गया है. साथ ही एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है.

किस नियम के तहत IPL में लगा फाइन

KKR के प्लेयर रघुवंशी को जब ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के कारण थर्ड अंपायर ने आउट दिया, तो वह इस फैसले से नाखुश नजर आए. रघुवंशी ने अपना आपा खो दिया. गुस्से में उन्होंने पहले बाउंड्री के कुशन पर बल्ला मारा और फिर हेलमेट डगआउट की तरफ फेंक दिया.

IPL के नियमों के मुताबिक, मैच के दौरान इस तरह का व्यवहार गलत माना जाता है. रेफरी ने IPL की आचार संहिता के आर्टिकल 2.2 के तहत रघुवंशी पर जुर्माना लगाया है. मैच रेफरी ने इसे लेवल 1 का मामला मानते हुए तुरंत कार्रवाई की.

रधुवंशी ऐसे आउट हुए

रघुवंशी 7 गेंदों में 9 रन बनाकर खेल रहे थे. उन्होंने हल्का शॉट खेला और सिंगल लेने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े कैमरून ग्रीन ने मना कर दिया, जिससे उन्हें वापस लौटना पड़ा. वापस आते समय रघुवंशी तेजी से मुड़े और उसी दिशा में दौड़ गए, जिधर गेंद गई थी. टीवी अंपायर ने देखा कि वह गेंद पर नजर रखते हुए अपनी लाइन बदल रहे थे. इसी वजह से माना गया कि उनकी मूवमेंट फील्डर के थ्रो में रुकावट डाल सकती थी. इसी आधार पर उन्हें ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के नियम के तहत आउट दिया गया.

सुपरओवर में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने रिंकू सिंह की शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए. जवाब में लखनऊ की टीम भी 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी और मैच टाई हो गया. जिसके बाद मैच सुपरओवर में चला गया.


ये भी पढ़ें: ‘एक फोटो का 100 रुपया लगेगा!’… जब वैभव सूर्यवंशी ने बच्चों से मांग लिए पैसे; देखें ये वायरल Video


सुपरओवर में लखनऊ की ओर से निकोलस पूरन और एडेन मार्करम बल्लेबाजी करने उतरे. कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गेंद सुनील नरेन को सौंपी. पहली ही गेंद पर पूरन आउट हो गए. इसके बाद ऋषभ पंत क्रीज पर आए और एक रन लिया. अगली गेंद पर मार्करम बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में कैच आउट हो गए. इस तरह लखनऊ सिर्फ 1 रन ही बना सकी.

कोलकाता को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे. रिंकू सिंह और रोवमन पॉवेल बल्लेबाजी करने आए. लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने गेंद प्रिंस यादव को दी. पहली गेंद पर ही रिंकू ने चौका लगाकर टीम को आसान जीत दिला दी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

सगाई टूटने के 6 महीने बाद फिर साथ आए क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर साथ आ गए हैं.…

57 seconds ago

सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई, नवंबर में विपक्ष की बड़ी रैली की तैयारी! दिल्ली से बंगाल तक आंदोलन फैलाने की रणनीति

INDIA Bloc: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक अपने विरोध को व्यापक…

6 minutes ago

तीन दिन में तीसरी बार हिली पनामा की धरती, 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप से मचा हड़कंप, देश में इमरजेंसी घोषित

Panama Earthquake: मध्य अमेरिकी देश पनामा में दो शक्‍तिशाली भूकंप के तीन द‍िन बाद मंगलवार…

31 minutes ago

आम्रपाली ने नेशनल टीवी पर खोला निरहुआ संग अपने रिश्ते का राज़, कहा- “उनकी गर्लफ्रेंड्स तो…”

बिग बॉस 20 के अंदर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपनी पर्सनल लाइफ और निरहुआ…

46 minutes ago