खेल

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद ने पकड़ा तूल, PCB ने ICC को दी बहिष्कार की धमकी

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच के बाद खिलाड़ियों के बीच हाथ न मिलाने का मामला अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) तक पहुंच गया है. दुबई में 14 सितंबर को हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया लेकिन मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया. इस पर पाकिस्तान टीम मैनेजर ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट से शिकायत की, लेकिन बात यहीं नहीं रुकी.

रेफरी के खिलाफ शिकायत

एक दिन बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सीधे ICC को रेफरी के खिलाफ शिकायत भेज दी. PCB का आरोप है कि टॉस के वक्त पायक्रॉफ्ट ने दोनों कप्तानों से कहा था कि वे हाथ न मिलाएं. अब PCB ने साफ कह दिया है कि अगर पायक्रॉफ्ट को हटाया नहीं गया तो वे टूर्नामेंट के उन सभी मैचों का बहिष्कार करेंगे, जिनमें पायक्रॉफ्ट रेफरी होंगे.

ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद

मैच के बाद भारतीय टीम ने ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर दिया और हैंडशेक के लिए बाहर नहीं आई. कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत पूरी टीम बिना हाथ मिलाए ही चली गई जिससे माहौल और गरमा गया.

ICC की प्रतिक्रिया

ICC ने अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. खास बात यह है कि पाकिस्तान का अगला मैच UAE से है और उसमें भी पायक्रॉफ्ट ही रेफरी होंगे. ऐसे में अगर ICC कोई कदम नहीं उठाता, तो पाकिस्तान उस मैच से बाहर रह सकता है.

इसे भी पढ़ें-भारत-पाक मुकाबले में क्यों नहीं हुआ हैंडशेक? क्या गौतम गंभीर थे टीम इंडिया के इस फैसले की वजह?

हालांकि यह टूर्नामेंट एशियन क्रिकेट काउंसिल का है लेकिन इंटरनेशनल दर्जा होने के कारण मैच रेफरी की नियुक्ति ICC द्वारा की गई है. इस टूर्नामेंट के लिए ICC ने सिर्फ दो रेफरी पायक्रॉफ्ट और वेस्टइंडीज के रिची रिचर्डसन नियुक्त किए हैं. अब देखना होगा कि ICC इस विवाद पर क्या फैसला लेता है?

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

18 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago