देश

एनडीए की सरकार बनने के बाद से बिहार का विकास हो रहा है, नीतीश कुमार ने पूर्णिया रैली में पीएम मोदी की जमकर की तारीफ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार (15 सितंबर) को बिहार के विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग की तारीफ की. उन्होंने कहा कि देश और बिहार दोनों का विकास हो रहा है. दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को बिहार के पूर्णिया पहुंचे, जहां उन्होंने एयरपोर्ट (Purnea Airport) सहित 40 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने देश के लिए बहुत काम किया है और बिहार को भी बहुत सहयोग दे रहे हैं. इससे बिहार तेजी से प्रगति करेगा. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों को खड़े होकर पीएम मोदी को प्रणाम करने के लिए कहा.

NDA की सरकार बनने के बाद से बिहार का हो रहा विकास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से एनडीए की सरकार बनने के बाद से बिहार का विकास हो रहा है. उन्होंने पहले की सरकारों पर कोई काम न करने का आरोप लगाया. राजद के साथ दोबारा गठबंधन की संभावना को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि अब ऐसा कोई सवाल ही नहीं उठता. कुछ समय पहले गड़बड़ी हुई थी, लेकिन अब सवाल ही पैदा नहीं होता.

इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कई योजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वृद्ध, दिव्यांग और विधवा महिलाओं की पेंशन 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दी गई है. हर घर में बिजली पहुंचा दी गई है और अब बिजली पूरी तरह मुफ्त होगी. उन्होंने आगे कहा कि अगले पांच सालों में एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा.

हर गरीब को पक्का घर मिलने तक मैं नहीं रुकने वाला

पूर्णिया पहुंचे पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते कहा, “पिछड़े को प्राथमिकता देना और गरीब की सेवा करना ही हमारा लक्ष्य है. पिछले 11 सालों में सरकार ने 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनवाए हैं और अब 3 करोड़ नए घरों का निर्माण किया जाएगा. जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता मैं रुकने वाला नहीं हूं.”


ये भी पढ़ें: PM Modi Bihar Visit: पूर्णिया में PM Modi ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- घुसपैठियों को बचाने में लगी है कांग्रेस


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

2 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

12 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

13 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

22 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

33 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

34 minutes ago