खेल

Asia Cup 2025: ओमान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया, ये ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला

Aisa Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के अपने आखिरी लीग मुकाबले में ओमान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम पहले ही सुपर4 में अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए जगह बना चुकी है.

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी करने पर विचार कर रहे हैं. हमने इस प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी नहीं की है और हम अपनी गहराई जानना चाहते हैं. सुपर 4 में जाने से पहले खेलने का समय मिलना महत्वपूर्ण है. हम पहले दो मैचों में जो अच्छी आदतें अपनाई हैं, उन्हें जारी रखना चाहते हैं. यह अच्छा लग रहा है और हमारे सलामी बल्लेबाज आगे इसका आकलन करेंगे. हम दो बदलाव के साथ उतर रहे हैं.’

भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं. वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. उनकी जगह पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है.

ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने कहा, ‘मैं भी पहले बल्लेबाजी करता. यहां से मिलने वाला अनुभव बहुत अच्छा है. हमारी टीम युवा है, उसे ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन इससे उन्हें यहां आकर खुद को परखने का अच्छा मौका मिलता है. भारत के साथ मैदान साझा करने और उनकी मानसिकता को समझने का यह एक शानदार मौका है.’

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

ओमान की प्लेइंग इलेवन

आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, जिक्रिया इस्लाम, आर्यन बिष्ट, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी

ये भी पढ़ें: जीत के जश्न के बीच पसरा मौत का मातम, इस क्रिकेटर के सर से उठा पिता का साया, Asia Cup छोड़कर लौटे घर

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन: QR टिकट किया सफर, भव्य स्वागत पर मैसूर को कहा- धन्यवाद

PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…

3 hours ago

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का बड़ा मौका, जानें नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…

4 hours ago

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

4 hours ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

5 hours ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

6 hours ago