Asia Cup 2025 फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत ने जबरदस्त जीत दर्ज की तो पूरा देश जश्न में डूब गया. इसी मौके पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की तारीफ करते हुए लिखा कि “#OperationSindoor on the games field. Outcome is the same – India wins! Congrats to our cricketers.” पीएम मोदी के इस ट्वीट ने खिलाड़ियों का हौसला और बढ़ा दिया.
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पीएम मोदी के इस पोस्ट पर दिल से प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा,
“अच्छा लगता है जब देश का नेता खुद फ्रंट फुट पर बैटिंग करता है. ऐसा लगा जैसे उन्होंने खुद स्ट्राइक ली और रन बनाए. जब सर सामने खड़े होते हैं तो खिलाड़ी खुलकर खेलते हैं.”
सूर्यकुमार यादव ने ये भी कहा कि जब पूरा देश जीत का जश्न मना रहा होता है तो टीम को और ज्यादा मोटिवेशन मिलता है. सबसे जरूरी बात ये है कि पूरा देश जश्न मना रहा है. जब हम भारत वापस जाएंगे तो बहुत अच्छा लगेगा.
इस जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने एक और सराहनीय कदम उठाया है. उन्होंने घोषणा की है कि वह अपनी टूर्नामेंट फीस भारतीय सेना और पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों को दान करेंगे.
मैच के दौरान भारत ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से पारंपरिक हैंडशेक करने से इनकार कर दिया था. फाइनल में तो टीम इंडिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी तक लेने से मना कर दिया. नकवी ने पहले भारत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किए थे जो टीम को बिल्कुल पसंद नहीं आए.
सूर्यकुमार यादव ने अपने अंदाज में मोहसिन को जवाब दिया. उन्होंने तिलक वर्मा के साथ एक फोटे पोस्ट की जिसमें ट्रॉफी की जगह सिर्फ एक इमोजी था. कैप्शन में लिखा कि जब खेल खत्म हो जाता है तो सिर्फ चैंपियंस याद रहते हैं, ना कि ट्रॉफी की तस्वीर याद रहती है.
टीम इंडिया ने मैदान पर ही नहीं बल्कि अपने रवैये से भी दिखा दिया कि वो सिर्फ जीतने नहीं बल्कि देश का सम्मान बनाए रखने भी उतरी थी.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…