खेल

Asia Cup 2025 Trophy Controversy: भारत की जीत के बाद भी ट्रॉफी पर गतिरोध, बीसीसीआई ने जताई उम्मीद

Asia Cup 2025 Trophy Controversy: भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीता था. भारतीय टीम को एशिया कप का खिताब अब तक नहीं मिला है. इसके लिए बीसीसीआई और एसीसी के बीच वार्ता जारी है. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने एशिया कप खिताब को लेकर सकारात्मक बयान दिया है.

देवजीत सैकिया का क्या कहना है?

देवजीत सैकिया ने दुबई में हुई आईसीसी बैठक के बाद एशिया कप ट्रॉफी से जुड़े विवाद का हल निकलने की उम्मीद जताई है. इसके लिए उन्होंने बातचीत का रास्ता सुझाया है. उन्होंने कहा,

“मैं आईसीसी की अनौपचारिक और औपचारिक बैठकों में शामिल था. पीसीबी और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी मौजूद थे. आईसीसी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की मौजूदगी में मेरी और नकवी की बैठक हुई. बातचीत का शुरू होना अच्छा है. दोनों पक्ष जल्द से जल्द इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कोई न कोई रास्ता निकालेंगे. गतिरोध खत्म हो गया है. हम इस मुद्दे को सुलझाने और सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के विकल्प भी देंगे.”

पाकिस्तान को हराया था भारत

भारत ने 28 सितंबर को फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद अभी तक एशिया कप ट्रॉफी नहीं ली है. इसकी वजह मोहसिन नकवी का पाकिस्तान का गृह मंत्री होना है.

भारत-पाकिस्तान मैच में नहीं मिला हाथ

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध बेहद तनावपूर्ण हैं. पहली बार तनावपूर्ण संबंध का असर क्रिकेट के मैदान पर दिखा. भारतीय कप्तान ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ हुए तीनों मैचों में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था. भारतीय टीम ने भी मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. इसे लेकर वैश्विक स्तर पर चर्चा हुई थी.

ये  भी पढ़ें-India vs Australia T20: बारिश की वजह से पांचवां टी20 रद्द, भारत ने सीरीज 2-1 से जीती

ट्रॉफी चोर नकवी

फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था. मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी भारतीय टीम को एशिया कप का खिताब देना चाहते थे. भारतीय टीम इसके लिए तैयार नहीं थी. एक घंटे से भी ज्यादा समय बीत जाने और गतिरोध बरकरार रहने के बाद अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज और तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर समारोह खत्म कर दिया गया. नकवी अपने साथ ट्रॉफी ले गए थे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

32 minutes ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

39 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

48 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

1 hour ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

1 hour ago