Tej Pratap Angry Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले राजद और लालू परिवार से निष्कासित तेज प्रताप यादव ने राजद नेता और छोटे भाई तेजस्वी यादव के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है. जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में तेज प्रताप और तेजस्वी के रिश्तों की कड़वाहट पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
एक निजी चैनल को दिये इंटरव्यू में जनशक्ति जनता दल के मुखिया और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा कि वो अब कभी भी राजद में नहीं जाएंगे. उन्होंने इस दौरान तेजस्वी यादव पर भी बड़ा खुलासा किया.
तेज प्रताप यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने उनका अपमान किया है. जिसकी वजह से वो अपने छोटे भाई से आहत हैं.
कभी तेजस्वी यादव को अपना अर्जुन और खुद को कृष्ण बताने वाले तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्होंने अपने छोटे भाई से सारे रिश्ते खत्म कर लिये हैं. तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव पर परिवार में सियासी जंग की शुरुआत करने का आरोप लगाया.
तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनका तेजस्वी यादव से रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो चुका है. लालू परिवार में पारिवारिक और सियासी खींचतान की शुरुआत तेजस्वी यादव ने ही की थी.
बिहार की राजनीति में लालू यादव परिवार का दबदबा जग जाहिर है. लेकिन दोनों भाइयों के सियासी टकराव ने लालू परिवार की छवि को काफी नुकसान पहुंचाया है. दोनों भाइयों में टकराव का आलम ये है कि राजद से निष्कासित किये जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाया और खुद वैशाली के महुआ विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर गए.
दोनों भाइयों में कड़वाहट इतनी बढ़ चुकी है कि तेज ने तेजस्वी यादव के खिलाफ राघोपुर में भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है. राघोपुर विधानसभा सीट से ही तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं. हाल ही में राघोपुर में तेज प्रताप यादव अपने उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. वहीं तेजस्वी यादव ने भी पलटवार करते हुए तेज प्रताप की सीट महुआ में चुनाव प्रचार करने पहुंचे. जिसके बाद से दोनों भाइयों का टकराव सतह पर आ चुका है.
इसी बीच केंद्र सरकार ने तेज प्रताप यादव की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है. बिहार चुनाव के बीच ही गृह मंत्रालय ने तेज प्रताप को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दे दी है. अब तेज प्रताप की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान करेंगे.
बिहार में एक फेज का मतदान 6 नवंबर को आयोजित हो चुका है. अब दूसरे फेज का मतदान 11 नवंबर को होगा. जबकि चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित होंगे. अब चुनावी नतीजे तय करेंगे कि लालू परिवार के अंदरूनी टकराव में तेज प्रताप बाजी मारते हैं या तेजस्वी बड़े भाई पर भारी पड़ेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…
Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…