खेल

Asian Games 2026: भारत ने बॉक्सिंग में जीते 3 गोल्ड, कुश्ती में सुजीत ने भी दिलाया सोना, आर्चरी में भी ऐतिहासिक कामयाबी

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा. भारतीय खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग, कुश्ती और आर्चरी में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं. बॉक्सिंग में भारत ने एक के बाद एक तीन गोल्ड मेडल जीते. वहीं कुश्ती में सुजीत ने भी फाइनल जीतकर भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया. आर्चरी में महिला रिकर्व टीम ने पहली बार गोल्ड जीतकर इतिहास रचा.

दिन की शुरुआत आर्चरी से हुई. भारतीय महिला रिकर्व टीम ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसके साथ ही एशियन गेम्स में पहली बार महिला रिकर्व टीम ने स्वर्ण पदक जीता. मिक्स्ड रिकर्व टीम को सिल्वर मिला, जबकि पुरुष रिकर्व टीम ने भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

लवलीना बोरगोहेन जीता बॉक्सिंग में गोल्ड

इसके बाद बॉक्सिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया. लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के वर्ग में गोल्ड जीतकर भारत को पहला स्वर्ण दिलाया. इस जीत के साथ उन्होंने एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली भारतीय महिला मुक्केबाजों की लिस्ट में शामिल हो गईं.

परवीन हुड्डा ने दिलाया सोना

लवलीना के बाद परवीन हुड्डा ने भी गोल्ड जीता. महिलाओं के 65 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में उन्होंने चीनी ताइपे की चेन निएन चिन को 3-2 से हराया. इस जीत के साथ परवीन एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली भारत की तीसरी महिला मुक्केबाज बन गईं. उनसे पहले मैरी कॉम ने 2014 और लवलीना ने 2026 में यह उपलब्धि हासिल की थी.

इसके बाद अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता. फाइनल में उन्होंने दक्षिण कोरिया के मिनसेयोंग किम को 4-0 से हराया. इस जीत के साथ भारत ने बॉक्सिंग में आज का तीसरा गोल्ड अपने नाम किया.

सुजीत ने कुश्ती में जीता गोल्ड

कुश्ती में भी भारत को सफलता हाथ लगी. पुरुषों के 65 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में सुजीत का सामना ताजिकिस्तान के अबुल मजीद से हुआ. मुकाबला काफी करीबी रहा, लेकिन सुजीत ने 10-9 से जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया.

ये भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

इस तरह भारत के लिए आज बॉक्सिंग में तीन गोल्ड, कुश्ती में एक गोल्ड और आर्चरी में एक गोल्ड समेत कई पदक आए हैं. भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने एशियन गेम्स में देश के पदक अभियान को और मजबूत कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

14 seconds ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

18 minutes ago

पीएम श्री स्कूल में चला स्वच्छता का महाअभियान; अधिकारियों और बच्चों ने मिलकर किया श्रमदान, लगाए पौधे

पीएम श्री स्कूल के शिक्षक व वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता के लिए श्रमदान करने हेतु आगे…

26 minutes ago

2-9 से पिछड़ने के बाद 10-9 से पलटा मैच! जानिए कौन हैं सुजीत कलकल, जिन्होंने एशियन गेम्स में रचा इतिहास

Sujeet Kalkal: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65…

36 minutes ago

3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन से विकास योजनाओं तक बड़ा कार्यक्रम

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल पहुंचेंगे. उनके दौरे के…

38 minutes ago

एक साल में 146% बढ़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री, जानिए कौन रहा नंबर-1?

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बढ़ती मांग के बीच Hero Vida की बिक्री में अगस्त…

1 hour ago