खेल

भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया, किंग कोहली के बल्ले से निकली ‘विराट’ जीत!

भारतीय क्रिकेट टीम ने आज (रविवार) को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों की बेहतरीन भूमिका के दम पर साउथ अफ्रीका को जवाब देने का मौका नहीं दिया.

भारतीय पारी की शुरुआत मजबूत रही. सलामी बल्लेबाजों ने टीम को शुरुआती आधार दिया, और कप्तान केएल राहुल ने 60 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. इसके बाद विराट कोहली ने अपनी क्रीज पर धैर्य और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 135 रन की शानदार पारी खेली. रोहित शर्मा ने भी 57 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन तक पहुंचाया. इस प्रदर्शन ने भारत को एक विशाल लक्ष्य का सामना करने का आत्मविश्वास दिया.

साउथ अफ्रीका की कोशिशें हुई नाकाम

साउथ अफ्रीका की पारी में भी कुछ खिलाड़ियों ने अच्छे प्रदर्शन किए. मैथ्यू ब्रीट्ज़्की ने 80 गेंदों में 72 रन बनाए, जिसमें उन्होंने आठ चौके और एक छक्का शामिल किया. वहीं मार्को यानसेन ने 39 गेंदों पर 70 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के जड़े है. अंत में कार्बिन बॉश ने 51 गेंदों में 67 रन बनाकर भारत की गेंदबाजी को चुनौती दी, लेकिन भारतीय टीम अंत तक मजबूत रही और मैच 17 रनों से जीत लिया.

गेंदबाजी की बात करें तो भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. कुलदीप यादव ने चार विकेट चटकाए, जबकि हर्षित राणा ने तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम को लगातार दबाव में रखा. अन्य गेंदबाजों ने भी अपनी भूमिका निभाई, जिससे साउथ अफ्रीका निर्धारित स्कोर नहीं बना सका.

इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज की शुरुआत शानदार तरीके से की है और अब अगला मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने की कोशिश करेगा. फैंस के लिए यह मुकाबला रोमांचक साबित हुआ.

ये भी पढ़ें- विराट कोहली के शतक और रोहित-केएल राहुल के अर्धशतक से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 350 रन का दिया टारगेट

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

15 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

29 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

56 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

2 hours ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

2 hours ago