Champions Trophy: भारत के दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी पर अपनी राय रखी है. उन्होंने माना कि बुमराह का टीम में न होना बड़ा झटका है, लेकिन टीम को उनके बिना भी आगे बढ़ना होगा.
बुमराह पीठ की चोट के कारण 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. यह चोट उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी टेस्ट में लगी थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले बुमराह की अनुपस्थिति भारतीय टीम के लिए बड़ा नुकसान है, खासकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए.
कपिल देव ने कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “प्रदर्शन किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं करता, पूरी टीम पर निर्भर करता है. हां, अगर वह फिट नहीं हैं तो यह अच्छी खबर नहीं है, लेकिन टीम मौजूद है और उसे आगे बढ़ना होगा.”
उन्होंने आगे कहा, “भारतीय टीम को शुभकामनाएं. सबसे अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान दें और जीत-हार की चिंता न करें.”
भारतीय टीम ने बुमराह की जगह युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल किया है. हर्षित ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने तीन मैचों में छह विकेट चटकाए. टी20 में भी उन्होंने डेब्यू मैच में तीन विकेट लेकर प्रभावित किया था.
ये भी पढ़ें- क्या बांग्लादेश क्रिकेट में रचेगा इतिहास? नजमुल हसन शांतो की चुनौती- “हम चैंपियन बनने जा रहे हैं”
अब टीम की तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद शमी संभालेंगे, जबकि अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा दूसरे तेज गेंदबाज की भूमिका के लिए मुकाबला करेंगे. स्पिन विभाग में वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के बीच टक्कर होगी, वहीं अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे.
भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ होगा. यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से पाकिस्तान और यूएई में आयोजित किया जाएगा.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती.
रिजर्व खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…