खेल

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स (Craig Miles) ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया है. 15 साल लंबे करियर में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले माइल्स ने यह फैसला अपनी मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते हुए लिया. उन्होंने ग्लूस्टरशायर की वेबसाइट पर एक भावुक पत्र के जरिए अपने संन्यास का ऐलान किया.

माइल्स ने बताया कि पिछले कुछ समय से वह लगातार मानसिक दबाव, खुद से की जाने वाली ज्यादा उम्मीदों और आत्म-संदेह से जूझ रहे थे. खराब प्रदर्शन के बाद वह अपनी काबिलियत पर ही सवाल उठाने लगते थे. आखिरकार उन्हें महसूस हुआ कि अब क्रिकेट को उसी तरह जारी रखना उनके लिए सही नहीं होगा.

क्रिकेट से दूरी के बाद लिया बड़ा फैसला

माइल्स ने आखिरी बार जून 2026 में विटैलिटी ब्लास्ट में ग्लूस्टरशायर के लिए मैच खेला था. इसके बाद वह क्रिकेट से दूर रहे. इसी दौरान उन्होंने अपने करियर और मानसिक स्थिति को लेकर काफी सोच-विचार किया. उन्हें समझ आया कि अब खुद पर बनाए गए ऊंचे मानकों के मुताबिक ट्रेनिंग और प्रदर्शन कर पाना मुश्किल हो रहा है.

हालांकि, उन्होंने माना कि क्रिकेट छोड़ना आसान फैसला नहीं था. अपने करियर के शुरुआती दौर में वह खराब दौर को महज एक छोटी बाधा मानकर आगे बढ़ जाते थे, लेकिन इस बार हालात काफी अलग थे.

ऐसा रहा शानदार करियर

क्रेग माइल्स ने सिर्फ 16 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कदम रखा था. 15 वर्षों के करियर में उन्होंने 111 फर्स्ट क्लास, 57 लिस्ट-ए और 71 टी20 मुकाबले खेले. तीनों फॉर्मेट में उन्होंने कुल 512 विकेट हासिल किए. हालांकि, उन्हें इंग्लैंड की इंटरनेशनल टीम से खेलने का मौका नहीं मिला.


ये भी पढ़ें: मैदान पर विराट कोहली का डांस देख हंस पड़े जडेजा, हुआ VIRAL; यशस्वी को भी सिखाए डांस स्टेप्स


माइल्स के करियर में वनडे कप और काउंटी चैम्पियनशिप की जीत भी शामिल रही. संन्यास के ऐलान के वक्त उन्होंने कहा कि अब वह अपनी उपलब्धियों को पहले से ज्यादा गर्व के साथ देख पा रहे हैं. ग्लूस्टरशायर के क्रिकेट निदेशक जॉन लुईस ने भी उनके फैसले का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि अपनी परेशानियों के बारे में खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, बल्कि साहस की निशानी है. क्लब ने माइल्स को क्रिकेट के बाद की जिंदगी में भी हरसंभव सहयोग देने का भरोसा जताया.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

4 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

44 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

2 hours ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

2 hours ago