खेल

बचपन में मेसी संग खिंचवाई थी फोटो, अब वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होगा यह खिलाड़ी

FIFA World Cup Final: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला इस बार स्रिफ दो टीमों के बीच की टक्कर नहीं होगी बल्कि फुटबॉल के इतिहास में एक ऐसी कहानी बनने जा रही है जिसे सालों तक याद रखा जाएगा. जब अर्जेंटीना ने इंग्लैंड की टीम को हराकर फाइनल में कदम रखा और स्पेन से उसका मुकाबला तय हुआ, तो सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं. इंटरनेट पर एक तस्वीर इन दिनों सबसे ज्यादा वायरल है जिसमें लियोनेल मेसी एक छोटे से बच्चे को टब में नहलाते दिख रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं वो बच्चा कौन है? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बता देते हैं. दरअसल ये छोटा बच्चा कोई और नहीं बल्कि आज स्पेन की सनसनी बन चुके लामिन यमाल हैं.

सालों पहले बार्सिलोना के खिलाड़ियों और UNICEF का यह एक आम चैरिटी कैंपेन था. उस वक्त किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि मेसी की गोद में खेल रहा यह बच्चा एक दिन स्पेन का सबसे बड़ा स्टार बनेगा और यही दोनों कभी वर्ल्ड कप के महामुकाबले में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे.

मेसी को देख बड़े हुए, अब उन्हें ही देंगे टक्कर

39 साल के मेसी अपना छठा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं और पिछले दो दशकों से फुटबॉल की दुनिया पर राज कर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर का एक बड़ा हिस्सा स्पेन के बार्सिलोना क्लब में बिताया है. जाहिर है, स्पेन की मौजूदा टीम के कई खिलाड़ी मेसी को अपना आदर्श मानकर ही बड़े हुए हैं.

इन्हीं में से एक नाम है स्पैनिश मिडफील्डर गावी का. बार्सिलोना की मशहूर ‘ला मासिया’ एकेडमी से निकले गावी की बचपन में मेसी के साथ खिंचवाई कई तस्वीरें आज इंटरनेट पर घूम रही हैं. तब गावी महज एक फैन बॉय थे लेकिन आज वे स्पेन की रीढ़ हैं. कल तक जिस मेसी को देखकर गावी ने फुटबॉल के गुर सीखे आज फाइनल में वे उसी मेसी को गोल करने से रोकने के लिए अपनी पूरी जान लगा देंगे.

यही कहानी डैनी ओल्मो की भी है. ओल्मो जब बार्सिलोना के जूनियर सिस्टम का हिस्सा थे, तब मेसी अपने करियर के सबसे सुनहरे दौर में थे. ओल्मो के लिए मेसी एक ऐसी मिसाल थे जिनकी तरह हर बच्चा खेलना चाहता था. आज सालों बाद ओल्मो स्पेन के सबसे खतरनाक अटैकिंग खिलाड़ियों में से एक बनकर मेसी के सामने खड़े हैं.

ये भी पढे़ं- क्रिकेट इतिहास के महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का निधन, बारबाडोस में ली अंतिम सांस

जोन गार्सिया का भी है मेसी से कनेक्शन

इस लिस्ट में स्पेन के गोलकीपर जोन गार्सिया का नाम भी जुड़ गया है. गार्सिया के शुरुआती दिनों की भी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वे मेसी के साथ नजर आ रहे हैं. जब ये तस्वीरें ली गई होंगी तब शायद ये सिर्फ एक फैन मोमेंट या एक साधारण मुलाकात रही होगी लेकिन आज वर्ल्ड कप फाइनल के मैदान में इन पलों के मायने पूरी तरह बदल चुके हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

18 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

34 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

52 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago