खेल

FIFA वर्ल्ड कप का फाइनल देखने जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, विजेता टीम को अपने हाथ से देंगे ट्रॉफी

FIFA World Cup Final Donald Trump: फुटबाल के महाकुंभ कहे जाने वाले FIFA वर्ल्ड कप से एक बड़ी खबर निकल करके सामने आ रही है. दरअसल व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला देखने के लिए जाएंगे. यही नहीं फाइनल की विजेता टीम को राष्ट्रपति ट्रम्प खुद अपने हाथों से ट्रॉफी सौंपेंगे.

रविवार को दोपहर में 3 बजे (लोकल टाइम के अनुसार) यह मुकाबला न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाना है, इस खिताबी मुकाबले में स्पेन और अर्जेंटीना आमने सामने नजर आएंगी.

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ने जारी किया नोट

राष्ट्रपति ट्रंप के FIFA वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2026) देखने जाने को लेकर कैरोलीन लेविट ने कहा कि हम रविवार को होने वाले फाइनल मैच का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और मुझे पता है कि राष्ट्रपति भी इसमें शामिल होने के लिए उत्साहित हैं. इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि यह उस टूर्नामेंट का एक शानदार समापन है, जिसने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर मेजबानी करने की अमेरिका की क्षमता को दिखाया.

विजेता टीम को ट्रॉफी देंगे डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump in FIFA)

इसके अलावा फीफा के प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि ट्रंप न्यू जर्सी स्टेडियम में होने वाले फाइनल (FIFA World Cup 2026) की विजेता टीम को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी खुद अपने हाथों से देंगे. एक स्विस मीडिया के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ‘हां, उम्मीद है कि हम फाइनल में एक साथ ट्रॉफी देंगे. हमेशा से यही प्लान रहा है और पहले भी ऐसा ही होता आया है- जिस देश में फाइनल होता है, वहां के राष्ट्रपति फीफा प्रेसिडेंट के साथ मिलकर ट्रॉफी देते हैं.

याद रहे कतर में खेले गए पिछले 2022 के फीफा विश्व कप में भी यही क्रम देखा गया था. विजेता टीम को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने इन्फेंटिनो के साथ मिलकर विजेता टीम को ट्रॉफी दी थी. वहीं 2018 के वर्ल्ड कप में भी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विनर टीम को ट्रॉफी सौंपी थी.

अर्जेंटीना की लगातार दूसरे खिताब पर नजर

कतर में खेले गए 2022 के फीफा वर्ल्ड कप में लियोनल मेसी वाली अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर खिताब जीता था. जिसके बाद अब अर्जेंटीना लगातार दूसरा खिताब जरूर जीतना चाहेगी. वहीं दूसरी तरफ स्पने ने 16 साल के लंबे इंतजार के बाद फाइनल में जगह हासिल की है. बता दें कि इससे पहले स्पेन ने 2010 के फीफा विश्व कप में जगह बनाई थी और खिताब जीता था. अब देखना होगा कि अपने दूसरे फाइनल (FIFA World Cup 2026)  में स्पेन टीम कैसा परफॉर्म करती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

9 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

21 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

35 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

58 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago