देश

आज बंगाल पहुंच रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह, क्या हैं इस 3 दिवसीय दौरे के मायने?

मई में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत और पश्चिम बंगाल (West Bengal) में पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद, आज से राज्य में एक नया सियासी अध्याय शुरू होने जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज (17 जुलाई) रात से बंगाल के तीन दिवसीय विस्तृत दौरे पर आ रहे हैं. इस 3 दिवसीय मेगा टूर में सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विकास की नई योजनाओं का खाका खींचा जाएगा.

सिलीगुड़ी से होगा आगाज

गृह मंत्री का यह दौरा उत्तर बंगाल से शुरू होगा. शुक्रवार रात 9 बजे बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद शाह सिलीगुड़ी के कदमतला स्थित BSF के उत्तर बंगाल फ्रंटियर मुख्यालय में रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन (18 जुलाई) शनिवार सुबह वह जुमागाछ स्थित BSF की 18वीं बटालियन की सीमा चौकी पहुंचेंगे. वहां वे सीमा प्रहरियों के साथ सीधा संवाद करेंगे और सीमा सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

कानून-व्यवस्था की होगी ‘क्लास’

सिलीगुड़ी के उत्तरकन्या सभागार में गृह मंत्री एक बेहद अहम प्रशासनिक बैठक करेंगे. इस बैठक में राज्य में हाल ही में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन और जन्म-मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था की कड़ी समीक्षा की जाएगी.

ये भी पढ़ें: लगातार छठे दिन अमेरिका ने ईरान पर ढाया कहर! रेलवे से लेकर एयरपोर्ट तक तबाही का मंजर, बिजली गुल

शनिवार शाम को अमित शाह राजधानी कोलकाता पहुंचेंगे. रविवार (19 जुलाई) को वे अलीपुर स्थित सौजन्य गेस्ट हाउस में बंगाल की कानून-व्यवस्था (Law & Order) को लेकर आला अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय और ‘कड़क’ बैठक करेंगे.

दुनिया का सबसे बड़ा अमूल प्लांट

सुरक्षा और प्रशासन के अलावा यह दौरा विकास के लिहाज से भी अहम है. गृह मंत्री अलीपुर स्थित राष्ट्रीय पुस्तकालय में देश के पहले ‘शब्द संग्रहालय’ (म्यूजियम ऑफ वर्ड्स) का उद्घाटन करेंगे. दौरे के अंतिम चरण में, वे कोलकाता के विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हावड़ा के सांकराइल में बनने वाले ‘दुनिया के सबसे बड़े अमूल दही संयंत्र’ की आधारशिला रखेंगे. शाह का यह दौरा स्पष्ट कर रहा है कि बंगाल में अपनी सरकार बनने के बाद अब केंद्र का फोकस राज्य के विकास और मजबूत कानून-व्यवस्था पर पूरी तरह टिक गया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

25 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

39 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

42 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

55 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago