खेल

प्लेऑफ के टिकट पर जीटी की नजर! केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज कर टॉप-2 पक्का करने उतरेंगे गिल के धुरंधर, जीता टॉस

GT VS KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच इडेन गार्डेन्स में खेला जा रहा है. जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

टॉस जीतने के बाद गिल ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. कल थोड़ी बारिश हुई थी. हमें उम्मीद है कि दूसरी पारी में हालात बेहतर हो जाएंगे. हमारी गेंदबाजी इकाई जबरदस्त रही है. मोमेंटम हमारे साथ है. यह किसी भी टीम को हल्के में लेने का समय नहीं है. अगर आप टॉप-2 में रहते हैं, तो आपको एक अतिरिक्त मैच मिलता है. हम उसी टीम के साथ खेलेंगे.”

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, “हम एक-एक करके हर मैच पर ध्यान दे रहे हैं. हमें तीन मैच जीतने हैं और फिर देखना है कि आगे क्या होता है. पिछले पांच मैचों में हमने बहुत बढ़िया क्रिकेट खेला है. हम पहले फील्डिंग करना भी चाह रहे थे. पिच में थोड़ी नमी है. मुझे नहीं लगता कि इससे बहुत ज्यादा फर्क पड़ेगा. वरुण फिट हैं और टीम में वापस आ गए हैं.”

8वें स्थान पर है KKR

केकेआर 11 मैचों में 4 जीत और एक रद्द मैच से 1 अंक से हासिल कर कुल 9 अंकों के साथ अंकतालिका में आठवें स्थान पर है. टीम प्लेऑफ की दौर से अभी आधिकारिक रूप से बाहर नहीं हुई है, लेकिन प्लेऑफ में पहुंचना लगभग असंभव है. हालांकि केकेआर बाकी बचे 3 मैच निश्चित रूप से बड़े अंतर से जीतना चाहेगी और इसकी शुरुआत जीटी के खिलाफ करना चाहेगी.

जीटी ने पिछले 5 मैचों में दर्ज की है जीत

शुभमन गिल की कप्तानी में जीटी ने पिछले 5 मैच जीते हैं. टीम 12 मैचों में 8 जीत से 16 अंक लेकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है. केकेआर के खिलाफ जीत हासिल कर जीटी प्लेऑफ में आधिकारिक रूप से जगह बनाने की कोशिश करेगी.

सीजन में केकेआर के खिलाफ खेला गया पहला मुकाबला जीटी ने 5 विकेट से जीता था.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: क्या जल्द ही दूसरी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं हार्दिक पंड्या? सोशल मीडिया पर फैल रहा चौंकाने वाला दावा

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

केकेआर प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी.

जीटी प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

13 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

1 hour ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

1 hour ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

2 hours ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

3 hours ago