लीगल

NEET-UG paper leak: प्रोफेसर कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे 10 दिन की CBI रिमांड पर, कोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

NEET-UG paper leak: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मनीषा वाघमारे और रिटार्यड प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 10 दिन के लिए सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है.

सीबीआई के वकील ने कहा कि जांच चल रह है. जांच अहम मोड़ पर है. लिहाजा 14 दिन के लिए रिमांड पर भेजा जाए. वही मनीषा वाघमारे के वकील ने कहा कि गिरफ्तारी अवैध है. मेरे खिलाफ सबूत नही मिला है. मेरी गिरफ्तारी सह आरोपी के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. सीबीआई के पास मेरे खिलाफ सबूत नही है. 14 दिन की सीबीआई रिमांड की मांग का विरोध किया. कहा 3 दिन से अधिक रिमांड की जरूरत नही है. कुलकर्णी को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे नही पता कि मेरे सवाल सेलेक्ट किया या नही. मैंने सवाल सेलेक्ट करके NTA को दिया, NTA को तय करना है कि सवाल लेना है या नही.

मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि मनीषा वाघमारे की गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे हुए है. जांच के दौरान मनीषा पैसे के लेन देन और आरोपियों के संपर्कों को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी. मनीषा वाघमारे से हुई पूछताछ के बाद रिटायर्ड प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी की भूमिका का पता चला है. मनीषा वाघमारे अपने घर पर छात्रों को नीट की तैयारी करवाती थी.

सेवानिवृत्ति के बाद भी प्रश्नपत्र समिति से जुड़े रहे कुलकर्णी

आरोप है कि कुलकर्णी से प्रश्नपत्र मिलने के बाद उसने छात्रों के लिए विशेष क्लास लगाई और संभावित सवालों के साथ उनके सही उत्तर भी बताए. जांच में सबसे बड़ा सबूत छात्रों की नोटबुक बनी, जिसमें लिखे कई सवाल हूबहू वही पाए गए जो असली नीट परीक्षा में पूछे गए थे. वही सीबीआई ने कुलकर्णी को महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार किया है. आरोपी पीवी कुलकर्णी लातूर के दयानंद कॉलेज में केमेस्ट्री का प्रोफेसर था और चार साल पहले सेवानिवृत्त होने के बाद नीट के प्रश्नपत्र तैयार करने वाली कमेटी में था. कुलकर्णी कमेटी का सदस्य होने के कारण अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रश्नपत्र लग गया और उसके बाद पुणे की मनीषा बाघमारे के सहारे उसने उसे लीक कर दिया.

कुलकर्णी सहित कुल 9 लोगों को सीबीआई अभी तक गिरफ्तार कर चुकी है. कुलकर्णी ने इसी मामले में गिरफ्तार मनीषा वाघमारे के साथ मिलकर इन छात्रों के लिए एक्स्ट्रा क्लासेस पुणे में शुरू की थी.

विशेष क्लास में छात्रों को संभावित प्रश्न और उत्तर बताया गया

क्लास के दौरान छात्रों को सवाल बताए और उनके करेक्ट जवाब भी बताए. इन सवालों को छात्रों ने अपनी नोटबुक में हाथ से नोट किया था और फिर इन्हें 3 मई को असली पेपर में सेम टैली किया गया. सीबीआई ने बताया कि इन छात्रों ने इन प्रश्नों को अपनी नोटबुक में हाथ से लिखा और ये प्रश्न 3 मई को आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा के मूल प्रश्नपत्र से हूबहू मेल खाते है. वही जबकि बायोलॉजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र की सीनियर बायोलॉजी टीचर मनीषा गुरुनाथ माथरे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि माथरे को एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था.

उन्होंने बायोलॉजी के प्रश्नपत्रों की पूरी जांच की थी. सीबीआई के मुताबिक अप्रैल 2026 में मनीषा माथरे ने पुणे की मनीषा वाघमारे के जरिये नीट के छात्रों को इकठ्ठा किया और अपने पुणे स्थित घर पर स्पेशल कोचीन क्लास चलाई. इन क्लासों में उन्होंने बायोलॉजी के कई सवाल छात्रों को बताए, नोट्स लिखवाए और किताबों में मार्क करवाए.

जब्त सामग्री की फॉरेंसिक और डिजिटल जांच जारी

जांच में पता चला कि इनमें से ज्यादातर सवाल मेल खाते थे. सीबीआई ने पिछले 24 घंटों में देशभर में 6 जगहों पर छापेमारी भी की है. इस दौरान कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. जब्त सामान की जांच जारी है. कल तक जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिलियानगर से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

इनमें से पांच आरोपियों को पहले ही अदालत में पेश किया जा चुका है और विस्तृत पूछताछ के लिए उन्हें सात दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया था. उसके अगले दिन दो आरोपियों को पेश किया गया. जिन्हें कोर्ट ने 6 दिन के लिए सीबीआई रिमांड पर भेज दिया था.

ये भी पढ़ें: अरावली पर SC का ‘हथौड़ा’: जब तक नई परिभाषा नहीं, तब तक एक इंच भी खनन नहीं!

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

15 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

18 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago