खेल

Champions Trophy: सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की भिड़ंत, स्पिनरों पर रहेगी नजर

ICC Champions Trophy 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होने वाला है. यह मैच 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस महामुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है. दोनों ही टीमें फाइनल में पहुंचने के लिए मैदान पर उतरेंगी.

अजेय रही भारतीय टीम

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार फॉर्म में रही है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने ग्रुप स्टेज के तीनों मुकाबले जीते. भारत ने अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ की, जहां शुभमन गिल की नाबाद 101 रन की पारी और मोहम्मद शमी के पांच विकेट की बदौलत टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की.

इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को भी शिकस्त दी. इस मैच में विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी ने टीम को 241 रनों का पीछा करते हुए छह विकेट से जीत दिलाई. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हुए तीसरे मैच में श्रेयस अय्यर ने 79 रन बनाए और टीम ने 249/9 का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी.

ऑस्ट्रेलिया की चुनौती

ऑस्ट्रेलिया ने भी टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है. चोटों से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के 4 अहम खिलाड़ी इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं उसके बावजूद टीम किसी भी लिहाज से कमजोर नजर नहीं आ रही है. भारत की तरह ऑस्ट्रेलिया भी ग्रुप स्टेज में अजेय रही है.

इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में जोश इंग्लिस की नाबाद 120 रनों की पारी ने टीम को बड़ी जीत दिलाई. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच भी बिना नतीजे के समाप्त हुआ. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई.

स्पिन गेंदबाजों का दिखेगा जलवा

दुबई की धीमी पिच को देखते हुए भारत ने स्पिनरों को तरजीह दी है. टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया, जो 50 ओवर के प्रारूप में कम अनुभवी हैं. लेकिन, उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी उपयोगिता साबित की.

ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी टीम में बदलाव किया है. उन्होंने चोटिल बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट की जगह युवा स्पिन ऑलराउंडर कूपर कॉनॉली को शामिल किया है. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऑस्ट्रेलिया जेक फ्रेजर-मैकगर्क को बतौर ओपनर उतारेगा या किसी और बल्लेबाज को यह जिम्मेदारी मिलेगी.

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

भारत की बल्लेबाजी शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली पर निर्भर होगी. वहीं, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की तिकड़ी अहम भूमिका निभाएगी.

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बल्लेबाज अहम साबित हो सकते हैं. गेंदबाजी में एडम ज़म्पा और बेन द्वार्शुइस टीम के लिए कारगर साबित हो सकते हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन द्वार्शुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्पेंसर जॉनसन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, एडम ज़म्पा, कूपर कॉनॉली.


ये भी पढ़ें- क्रिकेटर रोहित शर्मा की फिटनेस पर विवाद दुर्भाग्यपूर्ण और अनावश्यक: हरभजन सिंह


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

5 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

7 hours ago