Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

sports news

दोहा में एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स मुकाबले में इंडिया ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ महज 28 गेंदों में शतक जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

ICC ने जय शाह को निर्विरोध दूसरे कार्यकाल के लिए चेयरमैन नियुक्त किया है. बाली में हुई बैठकों के बाद इस फैसले पर मुहर लगी. दूसरे कार्यकाल में जय शाह का फोकस LA 2028 ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, वैश्विक विस्तार, महिला क्रिकेट और खेल के व्यावसायिक विकास पर रहेगा.

India 100th Chess Grandmaster: अनुज श्रीवात्रि बने भारत के 100वें शतरंज ग्रैंडमास्टर. पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, बोले- भारत ने चेस में लगाई सेंचुरी, असाधारण उपलब्धि.

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. अब भारत और यूएई के मुकाबले पर पाकिस्तान की किस्मत भी टिकी है.

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे और PHDCCI के सीईओ डॉ. रंजीत मेहता ने कॉर्पोरेट सेक्टर से खेलों के विकास के लिए सीएसआर फंड खर्च करने की अपील की है.

IRS OFFICER EKTA BISHNOI WINS 3 GOLD IN US: भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी एकता बिश्नोई ने अमेरिका के रेनो में आयोजित प्रतिष्ठित वर्ल्ड मास्टर्स क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं.

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच डेव कजिन्स को महीनों से सैलरी नहीं मिली है. वेतन न मिलने पर जब उन्होंने इस्तीफे की धमकी दी, तब जाकर SAI और AAI के अधिकारी हरकत में आए.

भारत की जोशना चिनाप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने ऐची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स का कांस्य पदक जीता.

Prachi Chaudhary Asian Games 2026 bronze: एशियन गेम्स 2026 में प्राची चौधरी ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज जीता. भारत के कुल 30 मेडल हुए. अनिमेष कुजूर 200 मीटर के फाइनल में पहुंचे.

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के साहस, संयम और टीमवर्क की सराहना की.