खेल

IND-AUS T-20: 58 गेंद में खत्म हुआ खेल, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच रहा बेनतीजा

IND-AUS T-20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा. कैनबरा में बार-बार हो रही बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा. भारतीय टीम ने 9.4 ओवर में एक विकेट खोकर 97 रन बना लिए थे, जब खेल रोका गया. शुभमन गिल 37 और सूर्यकुमार यादव 39 रन पर नाबाद रहे. दूसरा मैच 31 अक्टूबर को मेलबर्न में होगा.

कैसे हुई शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दी थी और 3.5 ओवर में 35 रन जोड़े थे. अभिषेक 14 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव उतरे. गिल और सूर्या भारतीय पारी को तेजी से आगे बढ़ा रहे थे कि बारिश की वजह से खेल को रोकना पड़ा.

काफी देर रुका रहा मैच

बारिश के कारण खेल काफी देर तक रुका रहा. मैच जब शुरू हुआ तो 20 ओवर से घटाकर 18 ओवर कर दिया गया. गिल और सूर्या ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में स्कोर 97 तक पहुंचाया था कि फिर बारिश शुरू हो गई. इस समय गिल 20 गेंद पर 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 37 और सूर्यकुमार यादव 24 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 39 रन बनाकर खेल रहे थे. दोनों के बीच 35 गेंद पर 62 रन की साझेदारी हुई थी.

ये भी पढ़ें: हार्ट अटैक अक्सर रात में या सुबह क्यों आता है?

मैच रद्द करने की घोषणा

लंबे इंतजार के बाद बारिश नहीं रुकती देख अंपायरों ने मैच रद्द करने की घोषणा की. अभिषेक शर्मा का एकमात्र विकेट नाथन एलिस को मिला. भारत के लिए इस मैच में सकारात्मक बात यह रही कि लंबे समय बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने पुराने रंग में नजर आए. सूर्या के बल्ले पर गेंद अच्छे से आ रही है. वह वे सारे शॉट खेल पा रहे थे, जिसके लिए उनकी लोकप्रियता है. सूर्या ने अपनी पारी में 2 छक्के लगाए. इस दौरान टी20 में 150 छक्के लगाने वाले वह रोहित शर्मा के बाद भारत के दूसरे बल्लेबाज बने.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

16 minutes ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

30 minutes ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

48 minutes ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

1 hour ago

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’: मेट्रो सेवाएं रोकने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन और ट्रेन सेवाएं बंद किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में…

1 hour ago