रविचंद्रन अश्विन
IND-BAN 2nd Test: भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीतकर श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
कानपुर टेस्ट की पहली पारी में दो और दूसरी पारी में तीन विकेट लेने वाले अश्विन ने इस सीरीज में कुल 114 रन बनाए और 11 विकेट लिए जिसकी बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला. अश्विन के करियर का यह 11वा ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ पुरष्कार था. मुरलीधरन ने भी अपने करियर में 11 ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ पुरस्कार हासिल किये थे.
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड
11 – मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)
11 – रविचंद्रन अश्विन (भारत)
9 – जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)
8 – सर रिचर्ड हैडली (न्यूज़ीलैण्ड)
8 – इमरान खान (पाकिस्तान)
8 – शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)
IND-BAN 2nd Test में यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बाद अश्विन ने कहा, ”यह गेम जीतना हमारे लिए महत्वपूर्ण था. WTC के संदर्भ में यह हमारे लिए बहुत बड़ी जीत है. जब हमने उन्हें कल आउट किया, तो लंच के बाद बहुत कम समय बचा था. रोहित चाहते थे कि हमें उन्हें आउट करने के लिए 80 ओवर की जरूरत हो. उन्होंने कहा कि अगर हम 230 रन पर आउट भी हो जाते हैं, तो कोई बात नहीं. और उन्होंने जिस तरह से पहली गेंद पर शॉट खेला, उससे उन्होंने लय सेट कर दी. आपको पुरानी गेंद की तुलना में नई गेंद से ज्यादा पकड़ मिलती है. जितना ज्यादा आप ओवरस्पिन डालते हैं, इस पिच पर यह उतना ही मुश्किल होता है क्योंकि गेंद सतह से बाहर नहीं जाती. मैं लय में आकर खुश हूं. मैंने गेंद पर जो रेव्स लगाए हैं, उन्हें कम करके नहीं आंका जा सकता.”
ये भी पढ़ें- India Vs Bangladesh: कई विश्व रिकॉर्ड का गवाह बना कानपुर टेस्ट मैच
-भारत एक्सप्रेस
UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…
Varanasi Air Show: वाराणसी के नमो घाट पर गंगा नदी के ऊपर गूंजा भारतीय वायुसेना…
BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…
मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…
फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…