केएल राहुल. (फाइल फोटो)
केएल राहुल ने अपनी बेहतरीन तकनीक और अनुभव का प्रदर्शन करते हुए पहली एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच तक भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. हेडिंग्ले में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ने अपनी दूसरी पारी में 80 ओवर में 4 विकेट पर 318 रन बना लिए हैं और इंग्लैंड पर अब तक 324 रन की बढ़त हासिल कर ली है.
राहुल 133 रन पर नाबाद हैं, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 118 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. करूण नायर एक छोर पर 11 रन बनाकर राहुल के साथ खड़े हैं.
दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही. भारत ने 90/2 से आगे खेलना शुरू किया और पहले ही ओवर में कप्तान शुभमन गिल (8 रन) को ब्राइडन कार्स ने क्लीन बोल्ड कर दिया. गिल, जो पहली पारी में 147 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे थे, इस बार अंदर आती गेंद पर चूक गए और गेंद स्टंप्स में जा घुसी.
इसके बाद राहुल ने मोर्चा संभाला और परिस्थितियों के अनुसार संयम भरा खेल दिखाया. इंग्लैंड के गेंदबाजों को मदद मिल रही थी. गेंद हल्की उछाल ले रही थी, लेकिन राहुल ने धैर्य के साथ डटे रहकर अपना 18वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया.
ऋषभ पंत ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की, लेकिन कुछ जोखिम भरे शॉट्स खेले. एक बार उन्हें एलबीडब्ल्यू दिया गया, लेकिन डीआरएस में पता चला कि अंदर का किनारा था. एक और मौके पर कार्स की गेंद पर स्वीप करते हुए उनका टॉप एज फाइन लेग पर खाली जगह में गिरा. इसके बाद उन्होंने अपने खेल को संयमित किया और खुद को संभाला.
राहुल को 58 के स्कोर पर जीवनदान मिला, जब हैरी ब्रुक ने गली में उनका कैच छोड़ दिया. इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने सावधानीपूर्वक खेलते हुए लंच तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया.
संक्षिप्त स्कोर:
भारत की पहली पारी : 471 रन
दूसरी पारी : 318/4 (80 ओवर में)
इंग्लैंड की पहली पारी : 465 रन (100.4 ओवर में)
भारत को कुल 324 रन की बढ़त हासिल.
ये भी पढ़ें: Olympic Day 2025- पर बीसीसीआई और जय शाह का संदेश, ‘लेट्स मूव प्लस 1’ अभियान को बढ़ावा
-भारत एक्सप्रेस
JUSTICE B.R. GAVAI ADDRESS: 9वें एन.सी. चागला मेमोरियल लेक्चर को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट…
PMLA BAIL REJECTED BY HC: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्नति फॉर्च्यून होल्डिंग्स लिमिटेड के मुख्य प्रमोटर…
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध हालत में मौत. 2014 में…
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने चार…
मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की 4800 मीटर दौड़ के दौरान BTech पास अभ्यर्थी की मौत.…
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी 2026 में 19 सितंबर, शनिवार को मनाई जाएगी. मध्याह्न पूजा…