उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस में 113 नए सब इंस्पेक्टर शामिल, मेरठ में ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब युवाओं को रोजगार देने के लिए भरसक प्रयास कर रही है, आज 113 लोगों को यूपी पुलिस ने वर्दी मिली है. आज मेरठ के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से आज में यूपी पुलिस के 113 सब इंस्पेक्टरो ने अपनी ट्रेनिंग पूरी करके कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली, जिनमें 20 महिला उप निरीक्षक भी शामिल हैं.

प्रदेश के 75 जिलों में से चयनित मृतक आश्रित परिवार के बेटे-बेटियों को ये खाकी अब पहनने को मिली है.मेरठ के धन सिंह कोतवाल पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में पासिंग आऊट परेड का आयोजन था. परेड के लिए एडीजी मेरठ जोन भानू भास्कर ने सभी पुलिसकर्मियों को उनके कर्तव्यों को लेकर शपथ दिलाई.

एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि इस प्रशिक्षण में सभी को इंडोर क्लास, आउटडोर क्लास के अलावा, विधि का ज्ञान, भीड़ नियंत्रण मैंनेजमेंट समेत कैसे विवेचना करें इन बिंदुओं पर प्रशिक्षित किया गया है.

एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि हाल ही में यूपी में कांवड़ मेला आने वाला है, तो उसमें भी सब इंस्पेक्टर अपना कर्तव्य निभाते दिखाई देंगे.अब ये अलग-अलग जिलों में जाएंगे, फिल्ड ट्रेनिंग होगी. उन्होंने कहा कि वे यही कहना चाहते हैं कि जो भी मेहनत करेगा वो आज नहीं तो कल सफल जरूर होगा.

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर एक्ट के दुरुपयोग पर कोर्ट सख्त, DM, SSP और थानाध्यक्ष तलब, याची को सशर्त अंतरिम जमानत

-भारत एक्सप्रेस 

हरीश शर्मा

Recent Posts

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

14 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

17 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

31 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

36 minutes ago

भारत की झोली में सातवां गोल्ड, चीन को हराकर महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…

40 minutes ago

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

54 minutes ago