खेल

Ind-Eng Test Series: दो बल्लेबाजों ने जड़े 150 प्लस रन, फिर भी अंग्रेजों के नाम ‘शर्मनाक रिकॉर्ड’

भारत-इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसके तीसरे दिन इंग्लैंड के नाम ‘शर्मनाक रिकॉर्ड’ दर्ज हो गया. इंग्लैंड के 148 वर्षों के टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब इस टीम के लिए एक ही पारी में दो खिलाड़ियों ने 150+ रन बनाए, लेकिन टीम सिर्फ 407 रन पर ऑलआउट हो गई.

इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने 234 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्के और 17 चौकों की मदद से 158 रन बनाए, जबकि जेमी स्मिथ ने 207 गेंदों में 184 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें चार छक्के और 21 चौके शामिल थे.

इससे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड सिर्फ वेस्टइंडीज के नाम था. साल 1968 में जॉर्जटाउन में इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में महज 414 रन बनाए, जबकि उसके दो बल्लेबाजों ने 150+ रन की पारी खेली थी. यह पारी खेलने वाले सर गारफील्ड सोबर्स (152) और रोहन कन्हाई (150) थे.

6 बैटरों ने 0 बनाए फिर भी स्कोर 400 के पार पहुंचा

इंग्लैंड ने इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ एक ‘अनूठा रिकॉर्ड’ भी अपने नाम कर लिया है. मेजबान टीम की इस पारी में छह बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके, लेकिन इसके बावजूद टीम ने 400 से ज्यादा रन बना लिए.

इंग्लैंड विश्व की ऐसी इकलौती टीम बन गई है, जिसने छह बल्लेबाजों के शून्य पर लौटने के बावजूद पारी में 400 से ज्यादा रन बना लिए. साल 2022 में बांग्लादेश के छह बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके, लेकिन टीम ने 365 रन का स्कोर खड़ा कर दिया था.

244 रन की लीड से आगे खेल रही है टीम इंडिया

भारत-इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट की बात करें, तो भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल (269) ने कप्तानी पारी खेली. उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने 89, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 87 रन अपने खाते में जोड़े.

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 407 रन बना सकी. इस पारी में भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने छह, जबकि आकाश दीप ने चार विकेट चटकाए.

भारत के पास पहली पारी के आधार पर 180 रन की बढ़त थी. टीम इंडिया ने दूसरी पारी में तीसरे दिन की समाप्ति तक एक विकेट खोकर 64 रन बना लिए. इस तरह टीम इंडिया के पास फिलहाल कुल 244 रन की लीड है.


ये भी पढ़ें: Yograj Singh का बड़ा बयान: Shubman Gill की सफलता के पीछे Yuvraj Singh की मेहनत


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

20 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

23 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

37 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

37 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

39 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

53 minutes ago