लीगल

राहुल गांधी के वकील बोले– एजेएल कांग्रेस की विरासत, मुनाफा नहीं बल्कि पुनर्जीवन मकसद

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील आर एस चीमा ने अपनी दलीले पूरी कर ली है. वरिष्ठ वकील चीमा ने कहा कि कांग्रेस एजेएल बेचने की नही बचाने की कोशिश की है. विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की बेंच मामले में सुनवाई कर रही है. चीमा ने कहा कि एजेएल कांग्रेस की विरासत है. उन्होंने कहा कि पैसा कहां गया, इसका पूरा ब्यौरा दिया गया है और जो भी लेनदेन हुआ है वह सब यंग इंडियन तक सीमित है.

उन्होंने यह भी कहा कि अगर एजेएल को कोई लाभ होता है तो उसका फायदा यंग इंडियन को ही होगा, किसी व्यक्ति विशेष को नही होगा. चीमा ने विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि लगाए गए आरोप झूठा और वेबुनियाद है. उन्होंने कहा कि बार-बार कहा गया है एजेएल को यह मिला है, वह मिला है, लेकिन किसको कितनी राशि मिली है, इसका उल्लेख कभी नही किया गया.

आरोप झूठे और वेबुनियाद – वकील चीमा

राहुल गांधी के वकील चीमा ने कहा कि एजेएल सिर्फ अखबार नही, बल्कि देश की आजादी की लड़ाई से जुड़ी एक विरासत है, जिसे दोबारा खड़ा करना जरूरी था. उन्होंने कहा कि ये कंपनी कोई मुनाफा कमाने वाली कंपनी नही है. उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू, रफी अहमद किदवई सहित कई अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने मिलकर शुरू किया. इस कंपनी को शुरू करने का.मुख्य उद्देश्य कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुचाना था.

एजेएल ने कभी मुनाफा नही कमाया. आजादी के बाद भी यह कभी व्यावसायिक संस्था नहीं रही. कांग्रेस उस संस्था को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रही थी, जो स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि समस्या लोन की वसूली नही थी, समस्या उसे दोबारा खड़ा करने की थी. कांग्रेस को बिक्री से कोई लाभ नही चाहिए है. यह ईडी की अपनी नजरिया है.

यंग इंडियन ने संपत्ति अपने नाम की: ED के आरोप

ईडी का आरोप है कि गांधी परिवार के पास यंग इंडियन में 76 % हिस्सेदारी थी, जिसने 90 करोड़ रुपये के कर्ज के बदले एजेएल की संपत्ति अपने नाम कर लिया. इससे पहले सोनिया गांधी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग के तहत नही बनता है. उन्होंने कहा था कि ईडी की चार्जशीट कयासों और काल्पनिक स्थितियों पर आधारित है. यह महज एसोसिएट्स जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) के स्वामित्व का मामला है.

उन्होंने कहा था कि मान लीजिए कि यंग इंडियन एजेएल की सौ प्रतिशत मालिक हैं, तो भी यह पूरी तरह से एक स्वामित्व का मामला है, यह मनी लॉन्ड्रिंग कैसे हो गया. उन्होंने कहा था कि यह संस्था 65 वर्षों से अधिक समय से काम कर रही हैं. इतने लंबे समय के बाद इसे मनी लॉन्ड्रिंग का मामला नहीं कहा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने रक्षा मंत्रालय की 300 याचिकाएं खारिज कीं, सैनिकों की विकलांगता पेंशन को बताया उनका अधिकार

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

15 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

19 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

32 minutes ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

36 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

1 hour ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

1 hour ago