खेल

India-England Test Series: चार मौके, जब भारत के सलामी गेंदबाजों ने मिलकर पूरी टेस्ट पारी समेट दी

India-England Test Series: भारत ने एजबेस्टन में जारी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड को 407 रन पर समेट दिया. इस इनिंग में मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने 6, जबकि आकाश दीप ने चार विकेट अपने नाम किए. टेस्ट इतिहास में ऐसा चौथी बार था, जब भारत के सलामी गेंदबाजों ने मिलकर विपक्षी टीम की पूरी पारी समेट दी. इनमें से तीन मौकों पर कपिल देव (Kapil Dev) का योगदान रहा है. आइए, इन तीन मौकों के बारे में जानते हैं…

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 2-4 जनवरी 1981

सिडनी में भारत की पहली पारी महज 201 रन पर सिमट गई थी. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 406 रन जड़ दिए. इस पारी के दौरान कपिल देव ने 36.1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 97 रन देकर पांच विकेट चटकाए, जबकि करसन घावरी ने 30 ओवरों में 107 रन देकर पांच विकेट निकाले.

भारतीय टीम दूसरी पारी में फिर से 201 रन पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला पारी और चार रन से जीत लिया.

भारत बनाम इंग्लैंड: 27 नवंबर-1 दिसंबर 1981

वानखेड़े में टीम इंडिया की पहली पारी महज 179 रन पर सिमट गई. दूसरी ओर, दिलीप दोषी ने पांच विकेट लेकर इंग्लैंड की पहली पारी को 166 रन पर ढेर कर दिया. भारत ने दूसरी पारी में 227 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 241 रन का टारगेट दिया, जिसके जवाब में कपिल देव-मदन लाल की गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड 102 रन पर ढेर हो गई.

कपिल देव ने 13.2 ओवरों में 70 रन देकर पांच विकेट झटके, जबकि इतने ही विकेट 12 ओवरों में महज 23 रन देकर मदन लाल ने हासिल किए. भारत ने मैच 138 रन से जीत लिया.\

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 12-16 नवंबर 1983

अहमदाबाद में वेस्टइंडीज की पहली पारी 281 रन पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 241 रन ही बना सकी. इसके बाद कपिल देव की घातक गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 201 रन पर सिमट गई. कपिल देव ने 30.3 ओवरों में 83 रन देकर 9 विकेट चटकाए, जबकि बलविंदर संधू ने शेष एक विकेट अपने नाम किया.

भारतीय टीम को जीत के लिए 242 रन का टारगेट मिला था, लेकिन वेस्टइंडीज ने पलटवार करते हुए टीम इंडिया को 103 रन पर समेट दिया. वेस्टइंडीज इस मुकाबले को 138 रन से जीता.


ये भी पढ़ें: Ind-Eng Test Series: दो बल्लेबाजों ने जड़े 150 प्लस रन, फिर भी अंग्रेजों के नाम ‘शर्मनाक रिकॉर्ड’


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

झीरम घाटी कांड में 13 साल बाद आया बड़ा फैसला: NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा!

Jhiram Valley Case Verdict: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में NIA कोर्ट…

10 minutes ago

बोस्टन डिग्री से लेकर ब्रिक्स समिट तक, जानिए अभिजीत दीपके के वायरल इंटरव्यूज का पूरा सच

सोशल मीडिया पर CJP नेताओं से इंटरव्यूज का वीडियो वायरल हो रहा है. इससे दावा…

30 minutes ago

दुनिया में मची खींचतान के बीच मोदी सरकार का बड़ा पैंतरा, ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के नाम पर कैसे एकजुट हो गया पूरा विश्व?

Vasudhaiva Kutumbakam Meaning: 'वसुधैव कुटुंबकम' यानी पूरी धरती एक परिवार है. यह सिर्फ एक प्राचीन…

58 minutes ago

क्या बिहार NDA में मचने वाली है बड़ी रार? नितीश की चुप्पी के बीच जीतन राम मांझी ने ठोक दी UCC की ताल

UCC Bihar Politics: बिहार में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर जारी घमासान के बीच…

1 hour ago

Zhang Yiming अब एशिया के सबसे अमीर शख्स, 1 माह में पाया 12 अरब डॉलर का उछाल; जानिए अदाणी की पोजीशन

ZHANG YIMING ASIA RICHEST PERSON: टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस (ByteDance) के संस्थापक झांग यिमिंग…

1 hour ago