खेल

India vs Afghanistan: भारत की शानदार जीत, कप्तान गिल ने रचा इतिहास; इस धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG: शनिवार (13 जून) को धर्मशाला में भारत बनाम अफगानिस्तान का पहला वनडे मैच खेला गया. अफगान टीम से मिले 195 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने काफी आसानी से हासिल कर वनडे सीरीज में 7 विकेट से अपनी पहली जीत दर्ज की. इस मैच के हीरो रहे कप्तान शुभमन गिल, जिन्होंने 66 गेंदों में 84 रनों की शानदार पारी खेली. शुभमन गिल ने इन 84 रनों के साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.

इस दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा

शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. वह भारत की ओर से सबसे कम पारियों में 3,000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. गिल ने यह आंकड़ा सिर्फ 61 पारियों में छू लिया, जबकि पहले यह रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम था, जिन्होंने 72 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. दुनिया भर के खिलाड़ियों में गिल से तेज यह मुकाम केवल दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार बल्लेबाज हाशिम अमला ने हासिल किया है, जिन्होंने 57 पारियों में 3,000 रन पूरे किए थे.

ऐसी रही भारतीय बल्लेबाजी

195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई. रोहित 16 रन बनाकर रनआउट हो गए, लेकिन इसके बाद गिल ने ईशान किशन के साथ तेजी से रन बटोरते हुए दूसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े.

ईशान किशन ने 22 गेंदों में 34 रन की उपयोगी पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. दूसरी ओर शुभमन गिल अंत तक टिके रहे और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए. उनकी पारी में 11 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. केएल राहुल ने भी तेज खेल दिखाते हुए 19 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए और भारत को जीत तक पहुंचाया.

गेंदबाजों का कमाल

भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान की टीम 194 रन पर सिमट गई. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला मैच खेल रहे तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने 27 रन देकर 3 विकेट लिए. डेब्यू कर रहे हर्ष दुबे ने भी 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर प्रभावित किया.


ये भी पढ़ें: कप्तान शुभमन गिल के टैटू का खुला राज! अफगानिस्तान सीरीज से पहले वायरल हुआ ‘सीक्रेट मैसेज’


इसके अलावा अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी ने दो-दो विकेट हासिल किए. अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने अकेले संघर्ष करते हुए 51 गेंदों में 102 रन की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने महज 48 गेंदों में शतक पूरा किया और अपनी पारी में 8 चौके व 8 छक्के जड़े. भारत ने यह मुकाबला जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

100 साल का हुआ UPSC: जानिए कैसे ली कमीशन की सिफारिश से बदला भारत का प्रशासनिक ढांचा

1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…

6 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस: जब भोजपुरी के सुरों ने अंग्रेजी की दुनिया में बांधा समां

प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…

7 minutes ago

पीएम मोदी के न्योते पर भारत आएंगे स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, पांच अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन 5 से 7 अक्टूबर…

17 minutes ago

पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री को तत्कालीन मंत्री ने क्यों ट्रांसफर किया 30 लाख रुपए?

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के खाते से पूर्व मुख्यमंत्री को 30 लाख रुपए ट्रांसफर…

19 minutes ago

हरियाणा के सीएम और विधायकों से मिलेंगे पीएम मोदी, 3 अक्टूबर में क्या होने वाला है?

पीएम मोदी 3 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा के बड़े…

22 minutes ago

‘मैंने कुछ गलत नहीं किया…’ पर कोर्ट ने नहीं सुनी दलील; राजू सिंह की सजा पर स्टे की मांग खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में बिहार के साहिबगंज से पूर्व बीजेपी…

25 minutes ago