खेल

गिल-राहुल के शतकों से भारत का धमाका, अफगानिस्तान के खिलाफ 564 रन पर घोषित की पहली पारी

IND vs AFG Test 2nd day: न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी. दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा.

गिल और राहुल का दमदार शतक

दूसरे दिन भारत ने शुभमन गिल और ऋषभ पंत के साथ बल्लेबाजी शुरू की. कप्तान गिल ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 177 गेंदों में 126 रन बनाए. उनकी पारी में 15 चौके और एक छक्का शामिल रहा. इससे पहले केएल राहुल ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 165 गेंदों में 100 रन पूरे किए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

ऋषभ पंत शतक से चूके

शुभमन गिल के आउट होने के बाद ऋषभ पंत ने तेज अंदाज में रन बनाए. उन्होंने 81 रन की उपयोगी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे. हालांकि वह अपने शतक से 19 रन दूर रह गए. वहीं, ध्रुव जुरेल बड़ी पारी नहीं खेल सके और 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

निचले क्रम ने बढ़ाया स्कोर

मध्यक्रम के बाद वॉशिंगटन सुंदर और टेस्ट डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने टीम की पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने सातवें विकेट के लिए 54 रन जोड़े. सुथार ने 28 रन का योगदान दिया. इसके बाद मोहम्मद सिराज ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 12 गेंदों में 22 रन बनाए. दूसरी ओर सुंदर अंत तक टिके रहे और 52 रन बनाकर नाबाद लौटे. कुलदीप यादव 9 रन बनाकर नाबाद रहे.

भारत के लिए साई सुदर्शन ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 81 रन बनाए. वहीं यशस्वी जायसवाल ने 24 रन का योगदान दिया. टीम के कई बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों की बदौलत भारत 564 रन तक पहुंचने में सफल रहा.

अफगानिस्तान के लिए सफी चमके

अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सफी सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 6 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती दी. जियाउर रहमान और हशमतुल्लाह शाहिदी को एक-एक विकेट मिला. भारत का यह स्कोर अफगानिस्तान के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है.


ये भी पढ़ें: ‘सपने वो नहीं जो हम सोते वक्त देखते…’ टीम इंडिया में वनडे के बाद टी20 में मौका, कैसे बदली IPL के बाद इस खिलाड़ी की किस्मत


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IND vs AFG Test Playing 11)

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 (IND Playing 11 for test): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

अफगानिस्तान की प्लेइंग 11 (AFG Playing 11 for test): हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नंगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

बाबा बागेश्वर का ‘सोने की खड़ाऊ’ पर बड़ा बयान, बोले- अगली बार डायमंड की खड़ाऊ बुक करेंगे

Baba Bageshwar Golden Khadau Controversy: बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने ‘सोने की खड़ाऊ’ विवाद पर…

11 minutes ago

ट्रैफिक चालान के नए नियमों से भड़के दिल्ली के वकील, 21 सितंबर को करेंगे पूर्ण हड़ताल और प्रदर्शन

संशोधित मोटर व्हीकल नियमों के तहत ट्रैफिक चालानों का निपटारा एसडीएम और अन्य अधिकारियों को…

23 minutes ago

सूखी लकड़ी को काटने से पहले पिता करते थे नमन, राष्ट्रपति मुर्मू ने सुनाया बचपन का किस्सा

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने बचपन की स्मृति साझा करते हुए बताया कि…

25 minutes ago

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष राजेश मंगल कल पहुंचेंगे अयोध्या, करेंगे प्रभु श्रीराम के दर्शन

Rajesh Mangal Ayodhya Visit: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष राजेश मंगल मंगलवार को अयोध्या…

30 minutes ago

‘छात्रों की गूंज’ में उड़ा PM का मजाक? NDA का करारा हमला, विपक्ष का जवाब- ‘मुद्दों से भाग रही BJP’

Rahul Gandhi PM Modi Mimicry Row: राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी की नकल करने पर…

35 minutes ago

2011 का मुरादाबाद कांड याद दिलाकर भड़के BJP सांसद बृज लाल, बोले- अखिलेश सरकार ने बचाए थे दंगाई

पूर्व पुलिस महानिदेशक और बीजेपी सांसद बृज लाल ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोलते…

46 minutes ago