Afghanistan u-19 vs India u-19: ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का पहला फाइनलिस्ट इंग्लंड के तौर पर मिल चुका है. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटा लिया है. अब दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. जिसमें अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. वहीं खबर लिखे जाने तक अफगानिस्तान ने 32 ओवर के बाद दो विकेट पर 152 रन(ind vs afg u19 live score) बना लिए हैं. बताते चलें सलामी बल्लेबाज फैसल(faisal shinozada) शानदार पारी खेलते हुए अपने शतक की ओर आगे बढ़ रहें हैं.
हालांकि इस मुकाबले में जब भारत की टीम बैटिंग करने उतरेगी तो वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें रहने वाली हैं, जो धमाकेदार बल्लेबाजी से अकेले ही मैच पलट देते हैं. वहीं टूर्नामेंट में अजेय टीम इंडिया अगर इस मुकाबले को जीत लेती है तो रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने की ओर एक और कदम बढ़ा लेगी.
बता दें कि भारत सबसे ज्यादा बार यह टूर्नामेंट जीता है. भारत ने पांच बार (2000, 2008, 2012, 2018, 2022) खिताब जीते हैं. दूसरी ओर, इस बार अफगानिस्तान ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई. भारत को अफगान टीम को कम आंकने की गलती से बचना होगा.
इस मुकाबले(ind vs afg u19 today match) में भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है. टॉस को लेकर कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा है कि वह पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे. म्हात्रे का मानना है कि विकेट अच्छी है. दूसरी ओर, अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने भी कहा कि हरारे की पिच बैटिंग के लिए अच्छी है. आयरलैंड के खिलाफ 163 रन की पारी खेलने वाले फैसल शिनोजादा को लेकर अफगानी कप्तान ने यह भी कहा कि वह बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं और उन्होंने टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है.
अफगानिस्तान – महबूब खान (कप्तान और विकेटकीपर), उस्मान सादात(osman sadat), खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, खातिर स्टानिकजई, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी ओमरजई, अब्दुल अजीज, वहीदुल्लाह जादरान
भारत – आयुष म्हात्रे (कप्तान), अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान(kanishk chouhan), खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन(kanishk chouhan)
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…
Afghanistan Drug Crackdown: अफगानिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स पुलिस ने 12 प्रांतों में कार्रवाई कर ड्रग्स कारोबार…
Mohammad Bagher Ghalibaf: ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने साफ कहा है कि…
2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर…
Nepal Flood Death Toll: पिछले महीने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के कई सप्ताह बाद…
Baba Bageshwar Golden Khadau Controversy: बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने ‘सोने की खड़ाऊ’ विवाद पर…