खेल

IND vs AUS T20 WC Semifinal: टीम इंडिया का टूटा सपना, वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 5 रनों से हराया

IND vs AUS T20 WC Semifinal: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को 5 रनों से हरा दिया. इस हार के साथ ही भारतीय टीम का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया. वहीं ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में जीत के बाद एक और खिताब जीतने की दहलीज पर पहुंच गई है. महिला टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए. रेणुका सिंह के आखिरी ओवर में 18 रन बटोरकर लैगिंग ने अपनी टीम को 172 रनों तक पहुंचा दिया. वहीं 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही.

ओपनिंग करने आई शैफाली (9) रन बनाकर मेगन शट का शिकार बनीं जबकि स्मृति मंधाना (2) गार्डनर की गेंद पर आउट हो गईं. वहीं यास्तिका भाटिया 4 रन बनाकर रन आउट हो गईं. इसके बाद जेमिमा और कप्तान हरमनप्रीत ने तेजी से रन बटोरे और 10 ओवरों की समाप्ति तक टीम का स्कोर 93-3 पहुंचा दिया. जेमिमा ने ग्राउंड के चारों ओर शॉट्स लगाए और 24 गेंदों पर ताबड़तोड़ 43 रनों की पारी खेली.

जेमिमा के बाद हरमनप्रीत की तूफानी पारी

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 34 गेंदों पर तूफानी 52 रन बनाए. लेकिन इसके बाद के बैटर तेजी से रन नहीं बना पाए. एक समय टीम को 2 ओवरों में 20 रनों की दरकरार थी लेकिन 19वें ओवर में केवल 4 रन ही बन पाए. वहीं आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत थी लेकिन भारतीय टीम इसमें 10 रन ही बटोर सकी.

ये भी पढ़ें: India vs Australia T20 WC Semifinal: सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने दिया 173 रनों का टारगेट, भारत को दिखाना होगा दम

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए हैं 172 रन

इसके पहले, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हीली और मूनी ने तेजतर्रार शुरुआत की. हालांकि, 52 रनों के स्कोर पर हीली के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा. उन्हें राधा यादव की गेंद पर ऋषा ने स्टंप्ड किया. वहीं बेथ मूनी ने 54 रनों की पारी खेली. मूनी को शिखा पांडे ने पवेलियन की राह दिखाई. जबकि ऐश गार्डनर (31) को दीप्ति शर्मा ने पवेलियन भेजा. भारत की तरफ से शिखा पांडे ने 2 विकेट झटके जबकि राधा यादव और दीप्ति ने एक-एक विकेट झटके.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

11 minutes ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

16 minutes ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

1 hour ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

1 hour ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

2 hours ago