देश

UP Politics: बजट पर निशाना साधने वाले सपा नेताओं पर अदिति सिंह का पलटवार, बोलीं- जनता ने समाजवादी पार्टी को नकार दिया

Lucknow: यूपी बजट 2023 आने के बाद जहां विपक्ष भाजपा सरकार पर बार-बार निशाना साध रहा है, वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक पलटवार करने में जुटे हैं. अब रायबरेली विधायक अदिति सिंह ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि सपा सैफई महोत्सव कराती है, इसीलिए जनता ने समाजवादी पार्टी को नकार दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को आज जीत हासिल हो रही है, उत्तर प्रदेश में आज निवेश आ रहा है. अदिति सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए एक बड़ा बजट आया है. बीजेपी की योजनाएं सीधा लाभार्थी तक पहुंचती है.

बजट को लेकर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि ये बजट दिशाहीन बजट दिखाई देता है. मुझे लगता है कि ये सरकार 1 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी नहीं बना पाएगी. यहां इज यफ डूइंग क्राइम है, इज ऑफ डूइंग मुकदमा है. राज्य में गाने पर मुकदमा हो रहा है. इसमें जातीय जनगणना के लिए कोई बजट नहीं है. वहीं सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने तंज कसते हुए कहा था, “आज का बजट नौकरशाही के नाम, आंकड़ों की बाजीगरी को सलाम!”

पढ़ें ये भी- UP Budget 2023: भाजपा सरकार के बजट पर विपक्ष का हमला, करार दिया ‘दिशाहीन’, ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ और ‘आंकड़ों की बाजीगरी’

देखें महिलाओं के लिए क्या दिया गया है बजट में

बुधवार को यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 2023 का बजट प्रस्तुत किया, जिसमें महिलाओं के लिए बजट खास रहा है. बालिकाओं के प्रति आमजन की सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए संचालित ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ के अन्तर्गत प्रति लाभार्थी को रु० 15,000 तक की धनराशि से लाभान्वित किया जा रहा है. वित्तीय वर्ष 2023-2024 हेतु 1050 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है. सभी वर्गों की पुत्रियों की शादी के लिए संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए 600 करोड रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है. अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना हेतु 150 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है. ग्रामीण महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए महिला सामर्थ्य योजना के अन्तर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गठन किया जाता है. योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2023-2024 के बजट में 83 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

14 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

43 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

1 hour ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago