खेल

IND vs NAM: 93 रन की धमाकेदार जीत, पाक को पछाड़कर भारत पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बना

IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने नामीबिया को हराकर 93 रन से बड़ी जीत दर्ज की. नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच के बाद टीम इंडिया ग्रुप A की पॉइंट्स टेबल में चार अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है. भारत ने बेहतर नेट रन रेट के आधार पर पाकिस्तान को पीछे छोड़ा है, हालांकि पाकिस्तान भी चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है.

इंडिया की बैटिंग हाइलाइट्स

अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और ईशान किशन ने तेज शुरुआत दिलाई. संजू 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, लेकिन इसके बाद ईशान ने आक्रामक अंदाज में मैच की कमान संभाल ली. उन्होंने महज 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. उस समय लग रहा था कि टीम इंडिया 250 के पार पहुंच सकती है, क्योंकि 7 ओवर में ही स्कोर 100 रन के पार चला गया था.

हालांकि इसके बाद मुकाबले का रुख बदल गया. नामीबिया ने मिडिल ओवरों में लगातार अंतराल पर विकेट चटकाकर भारत की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. इस बीच हार्दिक पांड्या ने पारी को संभालते हुए 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं सके. आखिरी ओवरों में भारतीय टीम पूरी तरह बिखर गई और अंतिम पांच विकेट महज 4 रन के भीतर गंवा दिए. नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए.

नामीबिया की पारी

210 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की शुरुआत मजबूत नहीं रही. टीम ने चौथे ओवर में ही जान फ्राइलिंक (22 रन) का विकेट गंवा दिया, जिन्हें अर्शदीप सिंह ने आउट किया. इसके बाद लॉरेन स्टीनकैंप और जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने पारी को संभालने की कोशिश की और दूसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े. हालांकि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने इस साझेदारी को तोड़ते हुए स्टीनकैंप (29 रन) को पवेलियन भेजा. वरुण ने शानदार गेंदबाजी करते हुए उसी ओवर में लॉफ्टी-ईटन (13 रन) और जेजे स्मिट (0) को भी आउट कर नामीबिया की कमर तोड़ दी.


ये भी पढ़ें: IND vs NAM: 7 ओवर में भारत 103/1, टीम का शतक पूरा; ईशान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी


इसके बाद कप्तान गेरहार्ड इरास्मस 18 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने. अक्षर ने मलान क्रूगर (5 रन) को भी आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई. जसप्रीत बुमराह ने रूबने ट्रम्पेलमैन (6 रन) को बोल्ड कर विकेटों की झड़ी जारी रखी.

आखिरी ओवरों में हार्दिक पांड्या ने बर्नाट्ज शोल्ट्ज (4 रन) और बेन शिकोंगो (0) को आउट किया, जबकि विकेटकीपर जेन ग्रीन 11 रन बनाकर शिवम दुबे की गेंद पर हिट-विकेट हो गए. लगातार गिरते विकेटों के चलते नामीबिया की पूरी टीम 18.2 ओवर में ऑलआउट हो गई.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

7 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

18 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

24 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

31 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

32 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

50 minutes ago