खेल

IND VS SA: कटक में टी20 धमाका! पिच देगी उछाल या बरसेगा रन, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मंगलवार से पांच मुकाबलों की टी20 (India vs South Africa T20) सीरीज शुरू होगी. पहला मैच बाराबती स्टेडियम में खेला जाना है, जहां दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी.

पिच का मिजाजा कैसा है? (Barabati Stadium Pitch Report T20)

भारत ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी. अब मेजबान टीम टी20 सीरीज को भी अपने पक्ष में करना चाहेगी. यहां पहली बार लाल मिट्टी की पिच तैयार की गई है, जिसमें हल्की घास भी नजर आ रही है. ऐसे में गेंदबाजों को उछाल मिल सकता है. इसे टी20 मैच में बल्लेबाजों के लिए आदर्श माना जा रहा है. अगर इस पिच पर थोड़ी नमी हो, तो यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, यह पिच बिल्कुल नई है. यहां टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी चुनना पसंद कर सकता है.

टीम की उम्मीदें इन खिलाड़ियों से ज्यादा

कटक में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. मैच के दौरान बारिश की आशंका नहीं है. भारत को इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल जैसे बल्लेबाजों से उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती अपना जलवा दिखा सकते हैं. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी शानदार फॉर्म में हैं.

दूसरी ओर, देवाल्ड ब्रेविस और रीजा हेंड्रिक्स बल्लेबाजी में मेहमान टीम की आस होंगे, जबकि कॉर्बिन बॉश और लुंगी एनगिडी गेंदबाजी से मेजबान टीम को परेशान कर सकते हैं.


ये भी पढ़ें: IND vs SA: टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक पांड्या की दमदार वापसी…सूर्यकुमार यादव करेंगे कप्तानी


टीमों का इतिहास

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 18 मैच अपने नाम किए, जबकि साउथ अफ्रीका ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की. इनके अलावा, एक मैच बेनतीजा रहा है.

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर.

साउथ अफ्रीकी टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, देवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरीरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे, लुथो सिपामला, ट्रिस्टन स्टब्स.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

7 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

7 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

8 hours ago