खेल

IND vs SL 1st ODI: श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला टाई, दुनिथ वेल्लालागे को मिला मैन ऑफ द मैच अवार्ड

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. ये मुकाबला टाई हो गया. रोहित शर्मा ने 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके. मेजबान श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और भारत को गेंदबाजी का न्यौता दिया.

पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए और मेहमान भारत को जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग की. रोहित शर्मा ने 58 रनों की पारी खेली.

भारत की तरफ से दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर अक्षर पटेल (33) की तरफ से आया. भारतीय टीम 47.5 ही बल्लेबाजी कर सकी और 230 रनों पर ऑल आउट हो गई. श्रीलंका की तरफ से दुनिथ वेल्लालागे ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए. वहीं दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर सलामी बल्लेबाजी पथुम निसांका के बल्ले से निकला. इन्होंने 75 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली.

गेंदबाजी की बात करें तो वानिंदु हसरंगा और चरित असलांका को तीन-तीन सफलता मिली. भारत की तरफ से अर्शदीप और प्रवाह को 2-2 सफलता मिली. श्रीलंका की तरफ से दुनिथ वेल्लालागे ने 67 रन बनाए और 2 सफलता भी प्राप्त की. उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

श्रीलंका- पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), जनिथ लियानागे, वानिंदु हसारंगा, डुनिथ वेलालगे, अकिला धनंजय, असिथ फर्नांडो, मोहम्मद शिराज.

ये भी पढ़ें- India-Sri Lanka के बीच आज से वनडे सीरीज का आगाज, 7 महीने बाद ODI खेलेंगे रोहित-विराट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

वृषभ राशि आज का राशिफल: काम में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे, यात्रा और आर्थिक लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…

39 minutes ago

कर्क राशि आज का राशिफल: काम में बदलाव की चाह बढ़ेगी, गुस्से और जिद से बिगड़ सकती है बात

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…

39 minutes ago

सिंह राशि आज का राशिफल: घर-परिवार में विवाद से बचें, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा.…

39 minutes ago