तनाव और एंग्जायटी से राहत के लिए अपनाएं 5 मिनट की टैपिंग तकनीक
By Shubhra Rai
India's Test squad WTC final
Team India squad for ICC World Test Championship 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. इसमें सबसे बडा़ नाम चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का है. जिन्हें IPL 2023 में उनकी शानदार फॉर्म और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को देखकर ये मौका दिया गया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए टीम इंडिया की टीम मजबूत नजर आ रही है. बता दें कि WTC फाइनल मैच 7 से 11 जून के बीच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा.
WTC Final के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है:
रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, अक्षर पटेल, केएस भरत, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट
ये भी पढ़ें: IPL में आज MI vs GT: गुजरात के खिलाफ मुंबई का धाकड़ रिकॉर्ड, जानिए मैच प्रीव्यू और ड्रीम-11
रहाणे के अलावा, WTC फाइनल के लिए अधिकांश टीम में ज्यादा बदलाव नजर नहीं आ रहा. जिसने इस साल मार्च में चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया का सामना किया था. हालांकि ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की भी टीम में वापसी हुई है और उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल उद्घाटन मैच में हिस्सा लेने के बाद डब्ल्यूटीसी फाइनल में खेलने का एक और मौका मिलेगा.
रहाणे के लिए बड़ी खुशखबरी
सीएसके का यह बल्लेबाज 17 महीने से अधिक समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर है. रहाणे ने भारत के लिए 83 टेस्ट मैच खेले हैं और 38.52 की औसत से 12 शतक और 25 अर्द्धशतक और 188 के शीर्ष स्कोर के साथ 4,931 रन बनाए हैं.
34 वर्षीय भारत के बल्लेबाज का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक प्रभावशाली रिकॉर्ड है, जिसमें टेस्ट क्रिकेट में 37.58 के औसत से 2 शतक और 5 अर्द्धशतक के साथ 1,000 से अधिक रन हैं. बता दें, रहाणे उस भारतीय टीम के कप्तान थे जिसने 2021 में ऑस्ट्रेलिया में ‘बॉर्डर-गावस्कर’ ट्रॉफी जीती थी.
कागज पर मजबूत दिख रही है टीम
अगर टीम इंडयिा पर नजर डाले तो 15 सदस्यीय भारतीय टीम मजबूत नजर आ रही है. 6 अनुभवी बल्लेबाज और 5 तेज गेंदबाज इस लिस्ट में शामिल हैं. विकेटकीपर के तौर पर केएस भरत को शामिल किया गया है. इसके अलावा 3 स्पिनर्स शामिल किए गए हैं, जिसमें दो बाएं हाथ के हैं.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…