खेल

आज जेवलिन थ्रो में भारत-पाक की टक्कर, नीरज चोपड़ा बनाम अरशद नदीम

भारत और पाकिस्तान के बीच मैदान की गर्मी अब एथलेटिक्स में भी दिखने वाली है. 18 सितंबर को टोक्यो के जापान नेशनल स्टेडियम में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का जेवलिन थ्रो फाइनल खेला जाएगा जिसमें भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) और पाकिस्तान के ओलंपिक मेडलिस्ट अरशद नदीम आमने-सामने होंगे.

नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंचे

दोनों खिलाड़ियों ने क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन किया. नीरज (Neeraj Chopra) ने ग्रुप-ए में अपने पहले ही थ्रो में 84.85 मीटर की दूरी तय कर फाइनल में जगह बना ली. वहीं अरशद को ग्रुप-बी में थोड़ा संघर्ष करना पड़ा. उनके शुरुआती दो थ्रो कमजोर रहे लेकिन तीसरे थ्रो में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए 85.28 मीटर की दूरी फेंककर फाइनल का टिकट कटाया.

इसे भी पढ़ें-Asia Cup: पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीत यूएई ने लिया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुकाबला क्यों है खास?

यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद पहली बार दोनों दिग्गज एक ही मंच पर भिड़ने जा रहे हैं. अब तक दोनों के बीच 10 इंटरनेशनल मुकाबले हो चुके हैं जिनमें अरशद सिर्फ एक बार ही नीरज (Neeraj Chopra) को हरा सके हैं. ऐसे में फैंस को एक और रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी.

कब शुरू होगा मुकाबला?

यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:53 बजे शुरू होगा. खास बात यह है कि यही वही स्टेडियम है जहां नीरज ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था. उस वक्त अरशद नदीम पांचवें स्थान पर रहे थे.

इसे भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में 4 ढेर

हाल ही में एशिया कप 2025 में क्रिकेट के मैदान पर जब भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया तो तनाव देखने को मिला था. अब जेवलिन थ्रो में दोनों देशों के स्टार खिलाड़ी आमने-सामने हैं और खेल प्रेमियों की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

8 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

50 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

59 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago