Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में 4 ढेर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है. बुधवार को जवानों ने दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया.

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxali) के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है. बुधवार को जवानों ने दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ में चार नक्सलियों (Naxali) को मार गिराया. बीजापुर के गंगालूर इलाके में दो नक्सली ढेर हुए जबकि कांकेर-महाराष्ट्र सीमा पर गढ़चिरौली जिले में दो महिला नक्सलियों (Naxali) को मार गिराया गया. चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं.

खुपिया इनपुट मिलने पर सर्च ऑपरेशन

बीजापुर में डीआरजी (DRG), एसटीएफ (STF) और कोबरा बटालियन के जवानों ने खुफिया इनपुट पर सर्च ऑपरेशन चलाया था. दोपहर करीब 3 बजे नक्सलियों (Naxali) ने घात लगाकर फायरिंग शुरू की जिसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभाला. मुठभेड़ के बाद दो नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. मौके से एक 303 राइफल, बीजीएल लॉन्चर और विस्फोटक सामग्री भी मिली है. DIG कमलोचन कश्यप ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है.

इसे भी पढ़ें-वोट चोरी पर राहुल गांधी का आज फूट सकता है ‘हाइड्रोजन बम’, सुबह 10 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

ऑपरेशन में 2 महिला नक्सली ढेर

वहीं गढ़चिरौली के गट्टा जाबिया इलाके में C60 और सीआरपीएफ की टीम ने ऑपरेशन के दौरान दो महिला नक्सलियों को मार गिराया. मोडास्के के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में AK-47 और अन्य हथियार बरामद हुए हैं. महिला नक्सलियों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है.

इसे भी पढ़ें-UP News: लंबे इंतजार के बाद खुलेगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इस दिन होगा उद्घाटन, 45 दिन में उड़ानें होंगी शुरू

11 सितंबर को भी चला था ऑपरेशन

इससे पहले 11 सितंबर को गरियाबंद जिले में मैनपुर थाना क्षेत्र के मटाल पहाड़ी में बड़ी कार्रवाई हुई थी. यहां जवानों ने 10 इनामी नक्सलियों को ढेर कर दिया था जिन पर कुल 5 करोड़ 22 लाख का इनाम था. मारे गए नक्सलियों में ओडिशा स्टेट कमेटी के सचिव मोडेम बालकृष्ण, प्रमोद उर्फ पांडु, विमल उर्फ मंगना समीर और कई अन्य बड़े नाम शामिल थे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism