Photo- BCCI (@BCCI)/Twitter
IND vs AUS 2nd Test Day 1: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भारतीय अटैक के आगे संघर्ष करते नजर आए. आलम ये रहा कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 263 रन के स्कोर पर पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले सिमट गई. भारत की ओर से मोहम्मद शमी (4 विकेट), रवींद्र जडेजा और आर अश्विन ने भी 3-3 विकेट लिए.
शमी के तूफान के आगे फ्लॉप कंगारू
टीम इंडिया के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बार टीम में अपनी अहम भूमिका को निभाते हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच में सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम भारतीय बॉलर्स के आगे फेल नज़र आई. इस पारी में मोहम्मद शमी ने 4, रविचंद्रन अश्विन ने 3 और रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए हैं.
1-0 से आगे है टीम इंडिया
टीम में बदलाव की बात करें तो दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. नागपुर टेस्ट में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टीम में जगह मिली है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में दो बदलाव किए हैं. रेनशॉ की जगह ट्रेविस हेड को जगह मिली है जबकि मैथ्यू डेब्यू कर रहे हैं. बता दें कि टीम इंडिया ने नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से हरा दिया था. यह टेस्ट मैच तीसरे दिन ही समाप्त हो गया था.
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…