देश

BBC दफ्तर में IT के ‘सर्वे’ पर बोले नीतीश कुमार- समझ लीजिए कि उन लोगों की इच्छा क्या है

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है. शुक्रवार को नीतीश ने कहा कि दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के परिसरों पर आयकर विभाग के सर्वेक्षण नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना के प्रति असहिष्णुता के स्पष्ट संकेत हैं. पटना में आयोजित एक समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान बीबीसी के कार्यालयों पर आयकर विभाग की कार्रवाई से जुड़े एक सवाल पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शीर्ष नेता ने कहा, ‘‘बीबीसी पर हुई कार्रवाई से समझ लीजिए कि उनलोगों की इच्छा क्या है, यह बहुत स्पष्ट है. उनलोगों के खिलाफ कोई भी बोलेगा तो कार्रवाई होगी. मैं समाधान यात्रा पर था, इसलिए इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं है.’’

भाजपा नेताओं की ओर किया इशारा

पत्रकारों के अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘‘हमारे खिलाफ जिसको जो बोलना है और जो कहना है कहते रहें. हम रात-दिन लोगों की सेवा करने और काम करने में लगे रहते हैं. हम सबके हित में लगातार काम करते रहते हैं. किसी के हमारे खिलाफ बोलने से हमको कोई फर्क नहीं पड़ता है. जनता मालिक है. जनता सब देख रही है कि कौन क्या कर रहा है.’’

ये भी पढ़े:- Bhiwani Double Murder: ‘जुनैद और नासिर को एक संगठित गिरोह ने मारा’- भिवानी हत्याकांड पर ओवैसी का बड़ा बयान, AIMIM चीफ ने हरियाणा सरकार को भी घेरा

श्रद्धेय अटल जी का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पहले जो काम करते थे उनकी मीडिया में चर्चा होती थी, लेकिन आजकल जो लोग बोलते हैं उन्हीं की मीडिया में ज्यादा चर्चा होती है.’’ संसद में गौतम अडानी मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की मांग से संबंधित प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं कोई घटना घटती है तो सांसदों को अपनी बातों को रखने का अधिकार है. जब हम भी विपक्ष में थे तब भी उस समय की सरकार हमारी बातें सुनती थी. उन्होंने कहा, ‘‘श्रद्धेय अटल जी की सरकार में हम मंत्री थे तब वह भी विरोधियों की भी बात सुनते थे.’’

Satwik Sharma

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

31 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago