खेल

Lords Test: पंत के बाद राहुल भी आउट, इंग्लैंड जीत से तीन विकेट दूर

भारत-इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स (Lords) में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है, जिसके पांचवें दिन भारतीय फैंस को विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से खासा उम्मीदें थीं, लेकिन पंत महज नौ रन बनाकर चलते बने.

पंत ने अपनी इस पारी में महज 12 गेंदों का सामना किया और दो चौके ही लगा सके. उन्हें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड किया.

पंत का आउट होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. पंत ने पहली पारी में 74 रन बनाए थे. पंत ने सीरीज के शुरुआती मैच में 134 और 118 रन की पारी खेली थी. इसके बाद एजबेस्टन में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 25 और 65 रन बनाए थे, लेकिन लॉर्ड्स में निर्णायक मोड़ पर पंत का विकेट फैंस के लिए बहुत निराशाजनक रहा.

फिलहाल टीम इंडिया (Team India) अपनी दूसरी पारी में अपने सात विकेट गंवा चुकी है. केएल राहुल के बाद वाशिंगटन सुंदर भी आउट हो चुके हैं. फिलहाल रवींद्र जडेजा पर निगाहें टिकी हैं.

इस मुकाबले में इंग्लैंड की पहली पारी 387 रन पर सिमट गई थी. टीम के लिए इस पारी में जो रूट ने सर्वाधिक 104 रन बनाए. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह को पांच विकेट हाथ लगे.

इसके जवाब में, भारतीय टीम भी पहली पारी में 387 रन ही बना सकी. टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल ने शतक जड़ा, जबकि पंत 74 और रवींद्र जडेजा 72 रन बनाकर आउट हुए. क्रिस वोक्स सर्वाधिक तीन विकेट चटकाने वाले इंग्लिश गेंदबाज रहे.

इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में महज 192 रन ही बना सकी. इसी के साथ, टीम इंडिया को जीत के लिए 193 रन का टारगेट मिला, लेकिन मेहमान टीम की शुरुआत खराब रही.

भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल (0) उस वक्त आउट हुए, जब टीम महज पांच रन ही बना सकी थी. इसके बाद करुण नायर (14), कप्तान शुभमन गिल (6) और आकाश दीप (1) भी चलते बने.

मुकाबले के पांचवें दिन पंत के विकेट गिरने के साथ भारतीय टीम की निराशाजनक शुरुआत हुई, जिसके बाद केएल राहुल और सुंदर का विकेट गिरना भारत के लिए और बड़ा झटका रहा. फिलहाल टीम को जडेजा के अलावा नितीश रेड्डी से ही उम्मीदें हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

18 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

39 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

54 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago