खेल

India vs England Test series: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर किया पहले बॉलिंग का फैसला, टीम इंडिया ने बुमराह को दिया आराम

इंग्लैंड ने एजबेस्टन में बुधवार से जारी दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं, जबकि इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं है. टीम इंडिया इस मुकाबले में अपने प्रीमियर पेसर जसप्रीत बुमराह के बगैर खेल रही है, जिनको वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया गया है. यह मुकाबला मेहमान टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है, जो सीरीज में पहले ही पिछड़ चुकी है.

भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर की वापसी हुई है. बुमराह की जगह आकाश दीप खेल रहे हैं. इंग्लैंड दूसरे टेस्ट से पहले ही लीड्स टेस्ट जीतने वाली टीम के साथ उतरने का फैसला कर चुका है. ऐसे में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी नहीं हो सकी है. टीम की कमान बेन स्टोक्स के हाथों में है.

इंग्लैंड ने सीरीज के शुरुआती मैच को पांच विकेट से अपने नाम किया था. ऐसे में ‘गिल एंड कंपनी’ हर हाल में इस मुकाबले को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर लाना चाहेगी. युवा शुभमन गिल भी बतौर कप्तान अपना पहला टेस्ट जीतने के इरादे से उतरे हैं.

भारत ने टेस्ट इतिहास में अब तक एजबेस्टन में कुल आठ मैच खेले हैं. इस दौरान सात में उसे हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था.

इंग्लैंड के लिए पहले टेस्ट में कप्तान बेन स्टोक्स के अलावा जोश टंग, ओली पोप, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली और बेन डकेट ने शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में एक बार फिर मेजबान टीम को इनसे खासा उम्मीदें हैं.

लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट की बात करें, तो टीम इंडिया पहली पारी में तीन शतकों के बावजूद 471 रन ही बना सकी थी. इसके जवाब में इंग्लैंड ने 465 रन बनाए. भारत के पास महज छह रन की बढ़त थी.

टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 364 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन की टारगेट दिया, जिसे मेजबान टीम ने 82 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर.

आईएएनएस

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

5 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

6 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

6 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

7 hours ago